बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज आज सुबह 6 बजे के करीब ग्राम पस्ता के तुरिया पारा में रहने वाले ग्रामीण जैसे ही घर से बाहर निकले इसी दौरान पहले से वहां मौजूद दो भालू के बच्चे एवं एक मादा भालू के द्वारा ग्रामीण पर बुरी तरह से हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण के चिल्लाने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके बाद भालू को भगाया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायल ग्रामीण को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।










