Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल

रायपुर, 11 दिसंबर 2025।सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शामिल होकर धर्मप्रेमी जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय संगम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां महामाया की पावन भूमि पर एक साथ 251 कुंडों में सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान करता है।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर सनातन संस्कृति को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हुआ। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और माता कौशल्या की जन्मभूमि के रूप में सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने रामलला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 38 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षर 24 शक्तियों और सिद्धियों के प्रतीक हैं, जो मानव जीवन में ऊर्जा, सदाचार और आध्यात्मिक बल का संचार करते हैं। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया।

Read Also  प्लास्टिक पाइप के गोडाउन में लगी आग, दो घंटे में पाया काबू

 

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जनप्रतिनिधियों, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

 

कन्या विवाह योजना के तहत 140 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

 

हसौद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 140 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने सभी नवविवाहितों के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की।

 

जैतखाम में पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

 

मुख्यमंत्री ने हसौद प्रवास के दौरान जैतखाम पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।

 

उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश समाज को एकता और सद्भाव की ओर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि इन आदर्शों को जीवन में अपनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *