वनोपज के दाम बढ़ाने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे 25 गांव के ग्रामीण

 10 घंटे से नारायणपुर-ओरछा मार्ग बंद
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर गए हैं। अबूझमाड़ इलाके के 25 से ज्यादा गांव के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। सुबह साढ़े पांच बजे से ही ओरछा ब्लॉक के नयानार के पास सड़क पर ही सैकड़ों ग्रामीण अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। ऐसे में पिछले 10 घंटों से नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वे इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। फिलहाल प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत करने में लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्तर के आदिवासियों की आय का सबसे प्रमुख साधन यहां के वनोपज हैं। वनोपज से कमाए पैसों से ही उनका गुजारा चलता है। ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वनोपज के दामों को बढ़ाए। ताकि इसका सीधा फायदा ग्रामीणों को मिले और वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि प्रति किलो धान 32 रुपए की दर से सरकार खरीदे। चक्काजाम करने पहुंचे ग्रामीण अपने साथ राशन समेत खाना बनाने के लिए बर्तन भी लेकर आए हैं। अमूमन देखा जाता है कि जब ग्रामीणों को अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक धरना देना होता है तभी वे अपने साथ राशन लेकर पहुंचते हैं।
सड़क के बीच में बांधे बैनर, वाहनों की लगी कतार
नयानार में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सड़क के बीच कई बैनर भी बांधे हैं, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी मांग लिखी है। नारायणपुर का रविवार को साप्ताहिक बाजार भी है, ऐसे में बाजार जाने वाली वाहनों की भी कतारें लग चुकी है। बताया जा रहा है कि बाजार में दुकान लगाने जाने वाले व्यापारी भी इस बंद में फंसे हुए हैं।
यह है ग्रामीणों की मांग
प्रति 1 किलो धान को सरकार 32 रुपए की दर से किसानों से खरीदे।
बारिश से फसल तबाह हुई है, सभी किसानों को जल्द से जल्द इसका मुआवजा सरकार दें और कर्ज माफ करें।
पूंजीपतियों की चीजों में बढ़ती महंगाई को कम करें।
वनोपज के सभी संसाधनों और किसानों के सभी उपज का मूल्य बढ़ती महंगाई के अनुसार बढ़ाया जाए।
चुनाव के पहले किए गए वादों को पूरा करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...