Google Analytics Meta Pixel अदाणी पॉवर रायगढ़ की आजीविका विकास पहल से आत्मनिर्भर बनते पुसौर के गांव - Ekhabri.com

अदाणी पॉवर रायगढ़ की आजीविका विकास पहल से आत्मनिर्भर बनते पुसौर के गांव

 

रायगढ़/पुसौर; 27 जून 2024: अदाणी पॉवर लिमिटेड के आजीविका विकास कार्यक्रमों के तहत पुसौर विकासखंड के 26 गांवों में हो रहा है सामाजिक विकास। हर कार्पोरेट संस्था की यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि वह अपने विस्तार के साथ-साथ समाज के कल्याण में भी अपनी भागीदारी निभाए। इस जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए अदाणी समूह अपने संस्थानों व परियोजना स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थायी आजीविका, कौशल विकास और ढांचागत विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है।

IMG 20240627 WA0011

इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड, ग्राम छोटे भंडार, बड़े भंडार, बरपाली, सूपा, अमलीभौना, तुपकधार, चंदली, जेवरीडीह सहित कुल 26 गांवों के समाज विकास में सामाजिक सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को अच्छी शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने व लाभ उठाने का अवसर मिला है।

IMG 20240627 WA0012

कुल 71331.50 किलो टमाटर का उत्पादन एवं बिक्री कर रुपये 9.47 लाख की आय अर्जित: अदाणी पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन के द्वारा स्वरोजगार में आवश्यक सहयोग किया गया है। आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत विधि से सब्जी की खेती को प्रोत्साहन देने हेतु 19 स्वयं सहायता समूहों को टपक (ड्रिप) सिंचाई प्रक्रिया, बीज, पौधे, उर्वरक इत्यादि हेतु सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम बरपाली, सूपा और जेवरीडीह की महिलाओं द्वारा टमाटर की खेती की जा रही है। इस वर्ष के दौरान कुल 71331.50 किलो टमाटर का उत्पादन कर रुपये 9.47 लाख में बिक्री कर आय अर्जित की गई है।

Read Also  छत्तीसगढ़ी को पूर्ण राजभाषा का दर्जा दिलाने सीएम से मिले छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारी

 

कुल 1497.85 किलोग्राम पैडीस्ट्रॉ और ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन कर रुपये 2.34 लाख की आय अर्जित: आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आय मूलक गतिविधियों से जोड़ने हेतु पास के सात ग्रामों के कुल 12 स्वयं सहायता समूहों की 53 महिलाओं एवं 8 लोगों को व्यक्तिगत रूप से तीन अलग-अलग बैच में मशरूम उत्पादन और विक्रय के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मशरूम उत्पादन करने हेतु शैक्षणिक भ्रमण सहित आवश्यक सामग्रियों का सहयोग और निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप इन समूहों ने इस वर्ष के दौरान कुल 1497.85 किलोग्राम पैडीस्ट्रॉ और ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन कर 2.34 लाख रुपये का मशरूम समूह की महिलाओं द्वारा बिक्री कर आय अर्जित की गई।

 

कुल 28 हितग्राहियों का चयन कर कौशल विकास हेतु टेराकोटा का प्रशिक्षण कार्यक्रम: अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ द्वारा पास के ग्राम तुपकधार और चंदली के स्थानीय कलाकारों, जो मिट्टी के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके कौशल विकास और आय के बेहतर संसाधन विकसित करने हेतु कुल 28 हितग्राहियों का चयन कर आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत दो माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 15 कुम्हारों को ओडिशा के बरपाली जिले में स्थित मनबोध राणा के टेराकोटा प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया ताकि वे वहां के स्थानीय कलाकारों से इस कला की बारीकियों को समझ सकें और उत्पादों की मार्केटिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकें। अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए इन्होंने नया रायपुर में आयोजित सरस मेला में भाग लेकर अपने टेराकोटा उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर आय अर्जित भी की।

Read Also  विधायक का विवादित बयान: धर्मावलंबियों ने ज्ञापन सौंप कर की एफआईआर दर्ज करने की मांग

 

समावेशी विकास की एक प्रभावी पहल: अदाणी समूह की अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार प्रखंड में ग्रामीण ढांचागत विकास में किए गए प्रयास ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने, टिकाऊ प्रथा को बढ़ावा देने और पूरे अंचल में समावेशी विकास की एक प्रभावी पहल है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक ढांचागत स्थिरता को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इन कार्यों ने समाज में भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को प्रभावित किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *