भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर या ऩवंबर में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही चर्चा है कि टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया जा सकता है।
सूत्रों बताते हैं कि 32 साल के विराट इस समय सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह भारत के सफल कप्तान हैं। उन्होंने 34 साल के रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का मानना है कि सभी फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। ‘ विराट खुद इसकी घोषणा करेंगे। वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से अवगत हैं। उन्हें इसलिए दुनिया का सबसे बेस्ट बल्लेबाज कहा जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे में पता है। 2022 और 2023 के बीच भारत को दो वर्ल्ड कप (वनडे और टी-20) खेलने हैं, ऐसे में कोहली की बल्लेबाजी अहम मानी जा रही है।’
सूत्रों ने कहा, ‘कप्तान कोहली को भी लगता है कि सभी फॉर्मेट में कप्तान के रूप में उनकी समग्र जिम्मेदारियां उनकी बल्लेबाजी पर भारी पड़ रही हैं। इसके लिए उन्हें खुद को तरोताजा रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास टीम को देने के लिए अभी बहुत कुछ है। अगर रोहित लिमिटेड ओवरों में टीम की कप्तानी संभालते हैं, तो कोहली टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करना जारी रख सकते हैं और साथ ही वह टी20 और वनडे में भी बल्लेबाजी पर काम कर सकते हैं। वह अभी सिर्फ 32 साल के हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अभी आसानी से कम से कम 5-6 साल और टॉप क्रिकेट खेलेंगे।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...