Google Analytics Meta Pixel चिरायु कार्यक्रम-कोरिया जिले में तीन सालों में 4 हजार 252 बच्चों को मिला निशुल्क इलाज - Ekhabri.com

चिरायु कार्यक्रम-कोरिया जिले में तीन सालों में 4 हजार 252 बच्चों को मिला निशुल्क इलाज

 

रायपुर। कोरिया जिले में बीते तीन सालों में चिरायु कार्यक्रम के तहत 4 हजार 252 बच्चों को 30 से भी ज्यादा अलग-अलग बीमारियों में निशुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में मई एवं जून माह में आयोजित चिरायु कैम्प में 400 से ज्यादा बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा भी दी गई है। क्लेफ्ट लिप और पैलेट यानि कटे-फटे होंठ और तालु, क्लब फुट-टेढ़े पैर, कंजेनाइटल हार्ट डिजीज यानि जन्मजात दिल की बीमारी, ऐसी कई बीमारियां हैं जिनसे कुछ बच्चों को जन्म से ही जूझना पड़ता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना हो तो माता-पिता चाहते हुए भी अपने बच्चों के लिए कुछ कर पाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे परिवार और बच्चों की मदद के लिए ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत 30 से भी ज्यादा बीमारियों का इलाज निशुल्क किया जाता है। जिले में चिरायु कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की विशेष पहल पर चिरायु दल द्वारा सर्वे किए गए। चिन्हाकिंत किए गए बच्चों के लिए खास शिविर आयोजित कर स्क्रीनिंग की गई। क्लेफ्ट लिप और क्लब फुट की समस्या से जूझते बच्चों की जिला चिकित्सालय में सर्जरी की गई। जिन बच्चों की सर्जरी क्रिटिकल रही उन्हें जिले से बाहर राजधानी रायपुर में भी इलाज के लिए रिफर किया गया। लगातार फॉलोअप लेकर परिजनों की मदद की गई। निशुल्क इलाज से लौटकर आये परिजन तो उनके चेहरे पर खुशी और होठों पर मुस्कुराहटें रही। जिला प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में आयोजित मुस्कान कैम्प में 29 बच्चों की क्लेफ्ट लिप और क्लब फुट सर्जरी को अंजाम दिया गया और 45 से ज्यादा बच्चों की देखभाल के लिए माता-पिता को चिकित्सकीय सलाह दी गई।

Read Also  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग केस

 

केस 1-मानसी को कॉम्प्लेक्स सिंडेक्टली से मिली राहत

27 एवं 28 अप्रैल को जिला प्रशासन के द्वारा जिले में आयोजित मुस्कान कैम्प में 8 महीने की मानसी की सर्जरी संपन्न हुई। सरभोका निवासी माता-पिता अपने साथ मानसी को जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में शिविर में लेकर आये। मानसी कॉम्प्लेक्स सिंडेक्टली की समस्या पीड़ित थी। इसमें हाथों या पैरों की उंगलियां आपस में जुड़ी हुई रहती हैं। इन्हें वेब्ड फिंगर्स या टोज भी कहते हैं। बिलासपुर एवं अंबिकापुर से आये विशेषज्ञों और जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों की मौजूदगी में सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और मानसी को इस विकृति से हमेशा के लिए मुक्ति मिली।

केस 2

मुस्कान कैम्प में ही काव्या का क्लब फुट की सर्जरी हुई। मनेन्द्रगढ़ के कोल दफाई 3 खोंगापानी की काव्या के क्लब फुट की दिक्कत के कारण ना ही तो वो खेल पाती और ना ही दूसरे बच्चों की तरह दौड़ पाती। 28 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में हुए कैम्प में काव्या की सर्जरी हुई और अब वो काव्या बिल्कुल ठीक है। बिटिया के स्वस्थ होने की खुशी में माता-पिता प्रशासन और टीम का आभार व्यक्त करते हैं।

केस 3 -रायपुर में हुई अंकित की हुई क्लेफ्ट लिप सर्जरी

खड़गवां विकासखंड के ग्राम धवलपुर के 2 वर्षीय अंकित को जन्म से क्लेफ्ट लिप की समस्या थी। चिरायु दल के द्वारा सर्वे के दौरान अंकित की पहचान की गई। परिजनों को लगा इलाज में बहुत पैसे लगेंगे, तो शुरू में वे तैयार नहीं हुए। चिरायु दल ने उन्हें कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी तब वे सहमत हुए। इलाज के लिए अंकित को रायपुर रिफर किया गया और अनुबंधित चिकित्सालय में अंकित का नि:शुल्क सर्जरी हुई। इस प्रक्रिया के स्वास्थ्य टीम लगातार फॉलोअप लेती रही और अब अंकित पूरी तरह स्वस्थ है।

Read Also  प्रोजेक्ट उन्नति से प्रशिक्षण के बाद पशुपालन कर लाभांवित हो रहा है छत्रपाल का परिवार

केस 4 -शौर्य को मिली स्पीच थैरेपी
मई माह में देवाडांड़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आये खड़गवां के 11 साल के शौर्य को बोलने में दिक्कत थी। चिरायु कार्यक्रम के तहत शिविर में उनकी प्रारंभिक जांच कर स्पीच थेरेपी के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया जिसके बाद जिला चिकित्सालय में शौर्य की स्पीच थेरेपी की गई।

केस 5 – कार्तिक को जन्मजात न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से निजात मिली

कोरोना का असर कम होने के बाद जिला प्रशासन ने चिरायु कार्यक्रम के तहत बच्चों के इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफेर की फिर शुरूआत की और मार्च 2022 में मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड़ के कार्तिक को जन्मजात न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट यानी तंत्रिका नली दोष से निजात मिली। ये एक ऐसा डिफेक्ट है जो भ्रूण के मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है। इसके कारण शिशु को मानसिक या शारीरिक दिव्यांगता हो सकती है। कार्तिक के माता-पिता जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए बताते हैं कि इलाज के खर्च के बारे में सोच कर थोड़ी हिचकिचाहट थी पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा योजना के तहत नि:शुल्क इलाज की पूरी जानकारी से आश्वस्त हुए और आज कार्तिक पूरी तरह स्वस्थ है।

केस 6 – कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रस्त सबा को चिरायु कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क इलाज

कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रस्त सबा को चिरायु कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क इलाज से नई जिंदगी मिली। 6 साल की सबा को कंजेनाइटल हार्ट डिजीज थी। सबा के पिता पेशे से ड्राइवर हैं। वे बताते है कि 4 हजार के मासिक वेतन में बच्ची के इलाज की रकम जुटा पाना बेहद मुश्किल था। हम चाहते थे कि बच्ची ठीक हो जाये पर कोई रास्ता समझ नहीं आता था। तब एक दिन चिरायु दल ने मुलाकात की और योजना के बारे में बताया। उम्मीद जगी और पूरी भी हुई। प्रशासन की टीम की बदौलत सबा का इलाज हुआ और आज वो आराम से खेल-कूद रही है। ये बताते हुए सबा के पिता के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *