Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 711 सीटों पर मतदान :जिला-जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 696 पदों पर उपचुनाव, 15 पार्षद भी चुने जाने हैं - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 711 सीटों पर मतदान :जिला-जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 696 पदों पर उपचुनाव, 15 पार्षद भी चुने जाने हैं

रायपुर- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों में उप चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस प्रक्रिया के जरिये पंचायतों में 696 पदों और 14 नगरीय निकायों में पार्षद के 15 खाली सीटों पर नये प्रतिनिधि चुने जाने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने इसकी प्रक्रिया शुरू की थी। पंचायतों का मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक चला। वहीं नगरीय निकायों में मतदान का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित था। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 750 पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी की थी। उसमें से जिला-जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 735 पद शामिल थे। वहीं 12 जिलों के 14 शहरों में वार्ड पार्षदों के 15 पदों पर भी नया पार्षद चुना जाना था। 27 दिसम्बर को नाम वापसी के अंतिम दिन कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक जशपुर जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सुकमा जिले में पंच और सरंपच के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। यानी वहां मतदान की स्थिति ही नहीं बनी। इसके बाद कोरिया जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान तय हुआ। जनपद पंचायत सदस्य के आठ रिक्त पदों में से सक्ती जिले के जनपंद पंचायत सक्ती के वार्ड-13, रायगढ़ जिले में जनपद पंचायत पुसौर के वार्ड-25, सरगुजा में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के वार्ड-01, रायपुर जिले में जनपद पंचायत तिल्दा के वार्ड-24, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनपद पंचायत सिमगा के वार्ड-19, महासमुंद में जनपद पंचायत सरायपाली के वार्ड- 09, बालोद जिले में जनपद पंचायत बालोद के वार्ड-11, नारायणपुर जिले में जनपद पंचायत ओरछा के वार्ड – 07 में मतदान की स्थिति बनी है। वहीं 117 सरपंच और 569 पंच का चुनाव होना है। इस उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 06 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं जनपद सदस्य के आठ पद के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Read Also  बलात्कार के फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, जमानत में निकल कर फिर किया रेप

शहरों में 38 उम्मीदवारों ने लगाया है दांव

निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय उप चुनाव में 15 पदों के लिए कुल 50 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से दो का नामांकन खारिज हो गया। 10 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद 38 लोगों के बीच सोमवार को मतदान शुरू हुआ है। इसमें बिलासपुर नगर निगम के वार्ड-16 में तीन उम्मीदवार हैं। बलौदा नगर पंचायत के वार्ड-पांच के लिए दो लोग चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत नया बारद्वार के वार्ड सात में दो लोग, रायगढ़ नगर निगम के वार्ड- 27 में पांच उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड-12 के लिए तीन लोग, नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड -14 के लिए दो लोग, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के वार्ड-तीन के लिए दो लाेग चुनाव मैदान में हैं। चिरमिरी नगर निगम के वार्ड-22 के लिए तीन लोग, बलौदा बाजार नगर पालिका के वार्ड – पांच के लिए दो लोग, नगरपंचायत आमदी के वार्ड-दो के लिए दो लोग और वार्ड – 09 के लिए दो लोग चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायत डोंगरगांव के वार्ड-एक के लिए दो लोग, नगर पालिका डोंगरगढ़ के वार्ड – छह के लिए दो लोग और नगर पालिका कवर्धा के वार्ड-19 के लिए चार उम्मीदवार हैं। वहीं नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड-13 के लिए दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...