Google Analytics Meta Pixel अगले महीने से मजदूरी बढ़ेगी:श्रम आयुक्त ने औद्योगिक,कृषि श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया - Ekhabri.com

अगले महीने से मजदूरी बढ़ेगी:श्रम आयुक्त ने औद्योगिक,कृषि श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

 एक अकुशल मजदूर की भी दिहाड़ी 393 रुपए होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रम आयुक्त ने मजदूरों के महंगाई भत्ते की नई दर तय कर दी है। इसका फायदा अक्टूबर महीने से मिलने लगेगा। जिन मजदूरों पर यह लागू होगा उनमें अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत औद्योगिक श्रमिक, कृषि श्रमिक, अगरबत्ती निर्माण और बीड़ी निर्माण में लगे श्रमिक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया, औद्योगिक सूचकांक के अनुसार जनवरी 2022 से जून 2022 के मध्य हुई वृद्धि के आधार पर औद्योगिक श्रमिकों का मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 160 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं कृषि श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 150 रुपए की वृद्धि की गई है। अगरबत्ती निर्माण श्रमिकों को एक हजार अगरबत्ती बनाने पर चार पैसा और बीड़ी श्रमिकों को एक हजार बीड़ी बनाने पर 4.25 रुपए की वृद्धि की गई है। यह दरें एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए हैं। न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार श्रमिकों को बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी अब एक अक्टूबर 2022 में मिलेगी। रोजगार के लिए अधिसूचित सामान्य क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों को जोन अ में प्रतिदिन 393 रुपए मजदूरी मिलनी है। जोन ब के 383 रुपए और जोन स के लिए 373 रुपए मजदूरी प्रतिदिन मिलेगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों को जोन अ के लिए 418 रुपए, जोन ब के लिए 408 रुपए और जोन ह्यसह्ण के लिए 398 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय हुई है। वहीं कुशल श्रमिको को जोन अ के लिए 448 रुपए, जोन ह्यबह्ण के लिए 438 रुपए और जोन स के लिए 428 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान करना होगा। इसी तरह से उच्च कुशल श्रमिकों को अगले महीने से जोन अ में 478 रुपए, जोन ह्यब में 468 रुपए और जोन स में 458 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलनी है।

Read Also  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, भाजपा का प्रदर्शन जारी

कृषि मजदूरों को 273 रुपए की दिहाड़ी
श्रम आयुक्त ने कृषि मजदूरों के लिए 273 रुपए प्रतिदिन की दर से न्यूनतम मजदूरी दर तय की है। पिछले साल तक कृषि मजदूरी की दर 262 रुपया प्रतिदिन थी। एक अप्रैल 2022 से इसे बढ़ाकर 268 रुपया प्रतिदिन किया गया था।

यहां जोन अ’, ब’ और स’ में ये क्षेत्र आते हैं
श्रम आयुक्त कार्यालय के मुताबिक जोन “अ’ में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा और बीरगांव नगर निगम और उसके 16 किमी तक का दायरा आता है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्र, औद्योगिक विकास केंद्र, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का क्षेत्र भी आता है। इसमें प्रदेश के ऐसे सभी कारखाने आते हैं, जिनमें कारखाना अधिनियम के तहत 300 या उससे अधिक श्रमिकों के लिए लाइसेंस लिया गया है। जोन ब में राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर, चिरमिरी और धमतरी नगर निगम और उसके 8 किमी दायरे का क्षेत्र आता है। वहीं जोन “स’ इन दोनों से बाहर का पूरा क्षेत्र है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...