Google Analytics Meta Pixel बरगद का पेड़ काटने पर निकल रहा पानी - Ekhabri.com

बरगद का पेड़ काटने पर निकल रहा पानी

दुर्ग ज़िले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के मरोदा रेलवे स्टेशन पर एक बरगद के पेड़ को काटने पर दो दिन से पानी निकल रहा हैं। लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं और बर्तनों में भरकर घर ले जा रहे हैं। वहां के लोगों का कहना है कि इस पेड़ पर दैवीय कृपा हैं। इसे वेलोग नहीं काटने देंगे, पेड़ के पास भगवान शिव का मंदिर भी बना हुआ है। लोगों ने अब पेड़ के पास पंडाल लगाकर उसकी पूजा करना शुरू कर दिया है।

 

 

मरोदा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बरगद का यह पेड़ काफी पुराना है। यह पेड़ निर्माणाधीन तीसरी रेलवे लाइन की जद में आ रहा है। इसके चलते रेलवे ने पेड़ को काटने से पहले उसकी डालों की छंटाई की गई। पेड़ की डाल को जब काटा गया तो उससे पानी निकलने लगा। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लगने लगी। लोग वहां पेड़ से निकल रहे पानी को भरकर पीने की सलाह दे रहे है। उनका दावा है कि इस पानी को पीने से बीमारियां दूर होगी।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगद के पेड़ में भगवान का रूप है, इसलिए हम पूजा कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इस पेड़ को कटवाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ नहीं काट पाए, उसके नीचे भगवान भोलेनाथ का छोटा से मंदिर बना है। महादेव की कृपा है। पेड़ से निकल रहे पानी गंगाजल है। लोगों का यह भी कहना है कि पेड़ से जो पानी निकल रहा है, उसको पीने से सर्दी खांसी अन्य बीमारी दूर हो रही है।

Read Also  महापौर के रूस दौरे पर भाजपा के सवाल, निजी यात्रा करार, एमओयू साइन का अधिकार नहीं

 

 

बताया जाता है कि पेड़ 30 साल से अधिक पुराना है। रेलवे ने इस पेड़ को पहले भी काटा था। अब दोबारा काटा जा रहा है, पेड़ को काटने से अब पेड़ के धगलों से पानी निकल रहा है। लोग इसे एक चमत्कार मान पूजा कर रहे हैं और पेड़ को काटने नहीं देंने की बात कह रहे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *