Google Analytics Meta Pixel रायपुर के कई वार्डों में जल संकट शुरू - Ekhabri.com

रायपुर के कई वार्डों में जल संकट शुरू

गर्मी की शुरुआत होते ही जल संकट शुरू हो जाता है, तमाम वार्डों में पानी की समस्या शुरू हो गई। ऐसे में निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महापौर को ज्ञापन देकर जल संकट से अवगत कराया। इसका संज्ञान में लेते हुए महापौर ने नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम वार्ड पार्षद और निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में जल संकट और उससे निपटने पर चर्चा की गई।

 

 

 

रायपुर नगर निगम में जल संकट को लेकर बुलाई गई बैठक में तमाम पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि केवल 42 वार्ड के जन प्रतिनिधियों को बुलाया गया। अमृत मिशन के अधिकारी द्वारा दावा किया गया कि उन्होंने 100% अपना काम किया, लेकिन उनका दावा केवल कागजों में दिख रहा है। चाहे सत्ता पक्ष का पार्षद हो या विपक्ष का अमृत मिशन के कार्यों से संतुष्ट नहीं है। हमारे आग्रह पर महापौर ने बैठक बुलाई और सच उनके सामने आ गया। सभी के वार्डों में पानी की समस्या है। महापौर समस्या से निपटने में विफल रहे। जिन क्षेत्रों में जनसंख्या बढ़ती है उन क्षेत्र में नगर निगम को सूचना दी जाती है और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाता है। हमारे द्वारा एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया, ताकि जल्द से जल्द समस्याओं से निपट जाए।

 

 

 

महापौर ने कहा कि हमने समीक्षा बैठक बुलाई और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चर्चा की। जिन क्षेत्रों में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछी वह पानी की समस्या नही थी, लेकिन कुछ क्षेत्र में पानी की समस्या है, सभी वार्डो के पार्षद निगम अधिकारी और जल जीवन मिशन के अधिकारी मौजूद थे। बहुत सी ऐसी जगह है, जहां काम चल रहे हैं और कुछ वार्डों में काम नहीं हुए हैं। ऐसी जगह को चिन्हांकित किया गया है। उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है कि कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो ठेकेदार और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *