रायपुर- रायपुर-रायपुर के बड़े इलाके में 12 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ये शट डाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा। लोगों को शाम के इस्तेमाल के लिए सुबह ही पानी स्टोर करना पड़ेगा। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 80 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 10 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। यहां भाठागांव नहर रोड के पास 750 MM व्यास की क्षतिग्रस्त रॉ-वाटर पीएससी पाईप लाईन की मरम्मत की जानी है। इसलिए 10 ओवरहेड टैंक मरम्मत के दौरान बंद रहेंगे।
शहर की इन पानी टंकियों से सप्लाई नहीं होगी
राजधानी की डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सप्लाई से प्रभावित रहेगी। इस कारण इन टंकियों से जिन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है वहां लोगों को सुबह के वक्त ही पानी स्टोर करके रखना होगा। इस शट डाउन की वजह से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अध्यक्ष सतनाम पनाग ने बताया कि वार्डों में लोगों की जरूरत के हिसाब से वॉटर टैंकर भेजने की व्यवस्था नगर निगम करेगी। इसके बाद 13 अप्रैल की सुबह सप्लाई बहाल हो जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...