Google Analytics Meta Pixel हमने बनाया है हम ही संवारेंगे मूल मंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास का बजट : केदार कश्यप - Ekhabri.com

हमने बनाया है हम ही संवारेंगे मूल मंत्र के साथ छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास का बजट : केदार कश्यप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने पेश किया। इस बजट को वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला बताया है। पूर्व में छत्तीसगढ़ को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया था। अब उस छत्तीसगढ़ को संवारने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जाएगा। विष्णुदेव सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया है। युवाओं की रोजगार की बात हो या महिलाओं के सम्मान की, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय विचार से प्रेरित बजट छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के समक्ष है।

युवाओं को रोजगार व व्यवस्थाओं में सुधार
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि युवाओं को रोजगार और देने के नाम पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के नवजवानों को बेरोजगारी भत्ता के नाम केवल छलने का कार्य किया है। वहीं भाजपा सरकार ने अपने पहले बजट में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर ला कर यह स्पष्ट कर दिया है कि हम जो कहते है वह करते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के साथ नए-नए क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के साथ रोजगार देने के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कौशल विकास के माध्यम से भी रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

नए कर का कोई प्रावधान नहीं, आम जनता को बड़ी राहत
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। 2024 के इस बजट में नया कर प्रस्तावित नहीं है और न ही करो में वृद्धि करने की बात कही गई है। विष्णुदेव सरकार ने जनता को महंगाई से बचाने अपनी दुरदृष्टि रखकर यह बजट प्रस्तुत किया है।

बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए विस्तृत योजना
केदार कश्यप ने कहा कि वित्त मंत्री चौधरी ने बहुत संतुलित और सक्षम बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में शहरों व नगरीय निकायों के विकास के साथ बस्तर और सरगुजा संभाग का भी विशेष ध्यान रखा गया है। दूरस्थ आदिवासी अंचलों में विकास की रूपरेखा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। भाजपा की दूरगामी कार्य योजना से छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास होगा।

भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाये गए बदहाली के तस्वीर को बदलेंगे
वनमंत्री कश्यप ने कहा कि बीते पांच वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की दुर्गति कर दी थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो या प्राथमिक शाला कांग्रेस के शासन काल में छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास से कोसों दूर रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *