Google Analytics Meta Pixel मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध - Ekhabri.com

मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध

रायपुर में लोकप्रिय पर्यटन स्थल तेलीबांधा तालाब, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है, अब पार्किंग शुल्क के दायरे में आ गया है। रायपुर नगर निगम ने यहां पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के नाम पर शुल्क वसूलने का फैसला लिया है, जिसके बाद शहर में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। राजधानीवासियों का कहना है कि यह शहर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है, ऐसे में यहां पार्किंग फ्री रखी जानी चाहिए।

 

 

महापौर ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग रेस्टोरेंट और होटलों में 5-10 हजार रुपये खर्च करते हैं, उन्हें 10-20 रुपये का पार्किंग शुल्क देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अक्सर अव्यवस्थित पार्किंग करते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था बढ़ती है। इसी को नियंत्रित करने के लिए बाइक पर 10 रुपये और कार पर 20 रुपये शुल्क तय किया गया है। हालांकि, सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन मॉर्निंग वॉक का समय-स्लॉट अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

 

 

निगम के अनुसार, फिलहाल दोपहर 12 बजे के बाद शुल्क लागू है चार पहिया वाहन (4 घंटे तक) 20 रुपये और दो पहिया वाहन (12 घंटे तक) 10 रुपये। सुबह 12 बजे तक पार्किंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी। यह व्यवस्था 15 दिनों के ट्रायल के रूप में शुरू की गई है, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

 

 

विरोध में कांग्रेस ने इसे राजस्व वसूली का हथकंडा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निगम बजट की कमी के कारण जनता से पैसा निकाल रहा है। उल्लेखनीय है कि 2021 में भी तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर के समय इसी तरह का शुल्क लगाने का प्रयास हुआ था, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था और बाद में फैसला वापस लिया गया था। अब एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।

Read Also  ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से रवाना हुए सरगुजा
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *