Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में चक्रवात से बिगड़ा मौसम, रुक-रुक वर्षा जारी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में चक्रवात से बिगड़ा मौसम, रुक-रुक वर्षा जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवात का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में प्रभावी नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से देर रात से सुबह आठ बजे तक 28 मिमी वर्षा हो चुकी थी। मौसम विभाग ने पहले से ही चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी और इसका असर शुक्रवार देर रात से दिखने लगा। सरगुजा और रायपुर संभाग में रुक-रुक कर वर्षा जारी है। कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की खबर है।

 

चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव शाम तक संभाग मुख्यालय अंबिकापुर और उसके आसपास के स्थानों पर पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके चलते आज शाम और देर रात भारी वर्षा होने का अनुमान है। चक्रवात की सक्रियता को देखते हुए राहत एवं आपदा विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए प्रशासन को प्रभावित इलाकों में पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। चक्रवात के असर से मूसलाधार वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना को देखते हुए कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

 

म्यांमार और बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के पास सक्रिय हुआ चक्रवात शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर और सागर द्वीप के बीच जमीन से टकराया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्त्तरी ओडिशा से बढ़ता हुआ अभी दक्षिणी झारखंड में सक्रिय है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार यह चक्रवात अगले 15 से 20 घंटे के दौरान सरगुजा, कोरिया जिले से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ कर धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा।

 

 

आज सबसे अधिक रहेगा प्रभावी
मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार 20 अगस्त को इसका छत्तीसगढ़ खास कर राज्‍य के उत्‍तरी भाग पर व्यापक प्रभाव रहेगा। इस दौरान इलाके में 30 से 40 किमी की गति की हवा के साथ कुछ जगहों में भारी वर्षा की भी सम्भावना रहेगी। अनुमान है कि चक्रवात उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर, बलरामपुर से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ जाए।

Read Also  बारूद के ढेर पर महासमुंद शहर

 

इस पर बना रहेगा खतरा*
तेज हवा के भारी वर्षा से कच्चे निर्माण, मकान , कच्ची सड़क और कच्चे चबूतरों को क्षति होगी। केला, पपीता जैसे पौधों एवं खेत में धान की फसलों को तेज हवा व वर्षा से नुकसान होगा। निचले व गहराई वाले इलाकों में जल जमाव के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पहाड़ी इलाकों, खेतों , सड़क किनारों पर भूस्खलन की संभावना भी बनी रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...