Google Analytics Meta Pixel Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बदरा - Ekhabri.com

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बदरा

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन भी तेज हो गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज (सोमवार) को भी देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश होने का अनुमान है. जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर भारत में शीतलहर का भी प्रकोप देखने को मिलेगा.

 

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा पारा

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है और इसी के साथ मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय इलाकों के अलावा कश्मीर के अधिकांश पहाड़ों पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक जमकर बर्फबारी हुई. घाटी के पीरपंजाल के पहाड़ों और मुगल रोड पर पीर की गली इलाके में जमकर बर्फबारी हुई. जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद किश्तवाड़ पारा माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया. जो जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा.

 

कश्मीर में बर्फबारी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो सोमवार को भी कुछ इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. कश्मीर के पीरपंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर रविवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है. जबकि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके और उसके दूरदराज क्षेत्र में भी हिमपात जारी है. उधर मुगल रोड पर पीर की गली के नजदीक दो से तीन इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है.

Read Also  इंदौर MD ड्रग्स केस: कोर्ट ने आरोपी कर दिया बरी, यूरिया निकली ड्रग्स

 

राजधानी में आज भी बारिश के आसार

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है. रविवार शाम को हुई बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. इसके साथ ही अगले दो से तीन दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. यही नहीं आज यानी सोमवार को हरियाणा और पंजाब के अलावा पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग और कलीमपोंग में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

 

हिमाचल और उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी

वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. उत्तराखंड के बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई. इसके अलावा हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर भी हिमपात हुआ. वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति और चंबा में भी कल बर्फबारी हुई. शिमला रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई. इसके अलावा सूबे के कई जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात दर्ज किया गया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *