Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बनेगी वेब सीरीज 'जहानाबाद': अगले महीने शूटिंग होगी शुरू - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बनेगी वेब सीरीज ‘जहानाबाद’: अगले महीने शूटिंग होगी शुरू

रायपुर। सिनेमा के पर्दे पर छत्तीसगढ़ के गांव-जंगल बिहार के जहानाबाद बनेंगे। वेब सीरीज जहानाबाद’ की शूटिंग के लिए फिल्मकार सुधीर मिश्रा की टीम अगले महीने रायपुर पहुंच रही है। फिल्म यूनिट की योजना अगले दो महीनों तक रायपुर, कांकेर, कवर्धा और राजनांदगांव के विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग करने की है। फिल्मकार सुधीर मिश्रा ने बताया कि हम लोगों ने सोनी लिव और स्टूडियो नेक्स्ट पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज जहानाबाद की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना है। यह राजीव बरनवाल द्वारा लिखित तथा उनके व सत्यांशु सिंह द्वारा निर्देशित अद्भूत शो है। पाराम्ब्रता चट्टोपाध्याय, रजत कपूर, साब्यसाची चक्रबर्ती और इश्वाक सिंह इसमें अभिनय कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सलाहकार एवं प्रदेश की नई फिल्म नीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने बताया, बॉलीवुड के फिल्मकार हाल ही में घोषित प्रदेश की नई फिल्म नीति में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। नई फिल्म नीति की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर जहानाबाद दूसरी वेब सीरीज होगी जिसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, अजय राय और मधु भोजवानी भी अपनी आगामी फिल्मों एवं वेब सीरीज के फिल्मांकन के लिए छत्तीसगढ़ में संभावनाएं तलाश रहे हैं। मशहूर फिल्मकार तिग्मांशु धुलिया और अभिनेता आशुतोष राणा पिछले महीने ही वेब सीरीज सिक्स सस्पेक्ट्स की शूटिंग करके लौटे हैं। उनकी फिल्म यूनिट करीब दो सप्ताह तक छत्तीसगढ़ में रही। रायपुर और कवर्धा के कई स्थानों पर महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में भी शूटिंग हुई।
स्थानीय कलाकारों को भी मौका
राज्य सरकार की नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी मौका मिल सकता है। यह फिल्म यूनिट के रायपुर आने के समय ही तय होगा। राज्य सरकार ने 8 सितम्बर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में पहली फिल्म नीति को मंजूरी दी थी। इसमें छत्तीसगढ़ में बनी फिल्मों को अनुदान देने का भी प्रावधान हुआ है। दावा है कि यह नीति फिल्मकारों को आकर्षित कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...