टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सीजन के विजेता रहे पवनदीप राजन और उपविजेता रही अरुणिता कांजीलाल ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को ख़ूब दीवाना बनाया था। इस शो का हिस्सा बनने के बाद दोनों की लोकप्रियता में गजब का इज़ाफ़ा हुआ था। शो में दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों ने ख़ूब पसंद की थी।
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इंडियन आइडल 12 ख़त्म होने के बाद भी ढेरों मौकों पर साथ देखें गए हैं। अक्सर किसी शो में भी दोनों साथ में शिरकत करते रहते हैं। ऐसे ही हाल ही में दोनों को एक शो में फिर से साथ देखा गया है। शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को आप फिर से देख सकते हैं।
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल हाल ही में एक शो पर पहुंचे थे. शो में दिग्गज़ गायक उदित नारायण और मशहूर गायिका अल्का याग्निक भी मौजूद थीं। शो के होस्ट उदित नारायण और सुगंधा मिश्रा हैं। शो पर जब पवनदीप और अरुणिता साथ दिखें तो सुगंधा और आदित्य ने उनसे सवाल किए जो कि अब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शो में अरुणिता और पवनदीप दोनों से ही कुछ सवाल पूछे गए और दोनों ने इनका जवाब गाने के माध्यम से दिया। दोनों की सुरीली आवाज सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। पहले शो की होस्ट सुगंधा मिश्रा ने अरुणिता से सवाल किया कि अगर पवनदीप आपको डांडिया मार दें तो आप कौन सा गाना गाएंगी ? थोड़ा सोचने के बाद अरुणिता ने ‘हमपे ये किसने हरा रंग डाला’ गाना गया।
इसके बाद शो के दूसरे होस्ट आदित्य नारायण ने पवनदीप राजन से एक सवाल किया। आदित्य ने पवनदीप से पूछा कि अगर आपको अरुणिता की शादी का कार्ड मिले तो आप का क्या रिएक्शन होगा ? पवनदीप सवाल सुनकर सोचने लगे और फिर उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग ‘अच्छा चलता हूं’ गाना शुरू कर दिया।
पवनदीप और अरुणिया दोनों का ही यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है और फैंस इस पर ख़ूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। दर्शकों ने तो दोनों के गाने को एन्जॉय किया ही वहीं दोनों भी मंच पर एक-दूसरे के गाने को एन्जॉय करते हुए दिखें।
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...