कई समाज में बेटी को जन्म देना मां के लिए अब भी अभिशाप से कम नहीं है। इसका प्रमाण देखने को नर्मदापुरम होशंगाबाद जिले के इटारसी में मिला। यहां आठ दिन की बेटी और उसकी मां को सास, ससुर और पति ने सरेराह पीटकर घर से निकाल दिया। इस घटना ने पुलिस की अमानवीयता भी सामने आई। शिकायत लेकर जब पीड़िता थाने पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया। अगले दिन घटना का वीडियो वायरल हुआ तो महिला व बाल विकास विभाग ने केस दर्ज करवाया।
पुरानी इटारसी के वार्ड तीन निवासी वैभव वर्मा ने भाभी की छोटी बहन रानू से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। 19 जुलाई को रानू ने सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से ससुराल पहुंचते ही रानू के साथ प्रताड़ना शुरू हो गई। सास अनुराधा, ससुर सतीश के साथ पति ने देखभाल के बजाय बेटी को जन्म देने पर रानू को न सिर्फ ताने दिए बल्कि मारा-पीटा भी।
अगले दिन ससुराल वालों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। रानू को नवजात बच्ची के साथ घर से बाहर निकाल दिया और विरोध करने पर उसे सड़क पर सरेआम पीटा। मारपीट के दौरान आठ दिन की नवजात को भी चोटें आईं। सड़क पर महिला और उसकी बच्ची को पिटते देख लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ घटना का वीडियो भी बनाया। न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस वाहन से थाने पहुंची रानू उस समय हताश हो गई, जब घर का मामला कहकर पुलिसकर्मियों ने उसे थाने से भगा दिया।
बारिश के बीच रानू ने पूरा दिन और रात घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर गुजारी। घटना का वीडियो वायरल होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम रानू व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लेकर थाने पहुंची और सास, ससुर व पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...