Google Analytics Meta Pixel भारत रत्न देने की कब हुई शुरुआत, क्या है इसे देने की प्रक्रिया,जाने यहाँ - Ekhabri.com

भारत रत्न देने की कब हुई शुरुआत, क्या है इसे देने की प्रक्रिया,जाने यहाँ

भारत सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न (Bharat Ratna Award) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, लालकृष्ण आडवाणी ( LK Advani) हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। भारत के विकास में उनका अनोखा योगदान रहा है। उन्होंने उप प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सेवा की। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह देश के किसी भी व्यक्ति, जाति क्षेत्र या व्यवसाय के क्षेत्र में दिया जा सकता है। भारत रत्न दिए जाने की शुरुआत 2 जनवरी साल 1954 से हुई थी।

भारत रत्न देने की आखिर प्रक्रिया क्या है? और किसे भारत रत्न दिया जा सकता है। यह सवाल हर किसी के मन में है। तो चलिए आपको बताते हैं कि भारत रत्न देने की प्रक्रिया क्या है?

भारत रत्न पुरस्कार किसी औपचारिक नामांकन प्रक्रिया के अधीन नहीं है। देश के प्रधानमंत्री किसी भी व्यक्ति को पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री को किसी के नाम की सिफारिश भेज सकते हैं। इन सिफारिश पर प्रधानमंत्री ऑफिस में विचार विमर्श होता है और अंत में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उसे व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है।हर साल भारत रत्न अधिकतम तीन लोगों को दिया जा सकता है।

भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलता है?

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को एक मेडल और उसके साथ में प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह मेडल पीपल के पत्ते जैसा दिखता है।जो शुद्ध तांबे का बना होता है। यह 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटा होता है।मेडल पर नीचे चांदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है, जबकि पीछे अशोक स्तंभ और सत्यमेव जयते लिखा होता है। हालांकि भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को किसी तरह की आर्थिक सम्मान नहीं किया जाता है। लेकिन कुछ राज्य सरकारें सम्मान पाने वाले व्यक्ति को अपनी मर्जी से वित्तीय सहायता देने की पहल करती हैं।

Read Also  पुलिस के हत्थे चढ़े बलौदाबाजार कांड के दोषी : भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार, विशाखापत्तनम भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी

भारत रत्न पाने वाले को मिलती हैं यह खास सुविधाएं

भारत रत्न पाने वाला व्यक्ति देश का vip होता है। उसे सरकारी संस्थानों में विभिन्न तरह की सुविधा मिलती हैं। जैसे रेलवे की ओर से फ्री यात्रा, राज्य में राजकीय अतिथि का दर्जा, सरकारी कार्यक्रमों में का न्योता, वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में जगह दी जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *