Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी ( 24 APRIL-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की - Ekhabri.com

कही-सुनी ( 24 APRIL-22): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

रवि भोई ( लेखक, पत्रिका समवेत सृजन के प्रबंध संपादक और स्वतंत्र पत्रकार हैं।)


छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता मझधार में
कहते हैं छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े नेता असमंजस में हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कई बड़े नेताओं की टिकट कटने और बड़े उलटफेर की ख़बरों के बीच न तो ठीक से सरकार से लड़ रहे हैं और न ही संगठन में मजबूती दिखा पा रहे हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद तो पार्टी में अफवाहों का बाजार ज्यादा गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि पार्टी के 15 साल तक सत्ता में रहते दुबके पड़े लोग भी बड़े नेताओं को आँख दिखाने वाले लगे हैं और वे खून का घूंट पीने को मजबूर हैं। 2018 के चुनाव में 15 सीटों पर सिमटी भाजपा पिछले साढ़े तीन साल में एक सीट गवां दी, वहीँ स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में भी कोई तीर नहीं मार सकी है। कहा जा रहा है कि हाईकमान ने जल्दी छत्तीसगढ़ में सर्जरी नहीं किया या स्थिति स्पष्ट नहीं की तो पार्टी की यहां और दुर्दशा होने वाली है। वैसे हाईकमान केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ भेजकर पार्टी की स्थिति पता लगाने का अभियान और केंद्र की योजनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।


कांग्रेस के नए विधायकों को खतरा
कहा जा रहा है कि पहली बार चुने गए कांग्रेस के कई विधायकों की जमीन कोई ख़ास मजबूत नहीं है। चर्चा है कि कांग्रेस के पुराने विधायक मंझे हुए राजनीतिक खिलाडी बन गए हैं, फिर वे विपक्ष में रहने का भी स्वाद जान चुके हैं, इस कारण वे परिस्थिति के अनुरूप ढल रहे हैं, पर पहली बार वाले विधायक ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। कहा जा रहा है कहीं नए विधायकों के रिश्तेदार पार्टी के लिए गड्ढा खोद रहे हैं तो कहीं विधायक ही लाइन से भटकते दिख रहे हैं। चर्चा चल पड़ी है कि पहली बार के विधायकों की छंटनी नहीं हुई तो 2023 के चुनाव में कांग्रेस को लेने के देने पड़ सकते हैं। लोग इसे रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे की गुंडागर्दी से जोड़कर देख रहे हैं। प्रकाश नायक के पिता डॉ. शक्रजीत नायक बड़े शालीन व विद्वान राजनेता माने जाते थे । वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए थे और जोगी राज में मंत्री बने थे।

Read Also  पर्सा में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस


अमेरिका से जिला भाजपा का संचालन
कहते हैं दुर्ग शहर जिला भाजपा अमेरिका से चल रहा है। दुर्ग शहर जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर करीब एक साल से अमेरिका में हैं। कहते हैं उनकी बेटियां अमेरिका में रहतीं हैं। वे उनके पास रहने चले गए हैं। एक साल से देश में न होने के बाद भी पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष के पद से नहीं हटाया है और न ही डॉ तमेर ने पद छोड़ा है। दुर्ग के महापौर रहे डॉ. शिवकुमार तमेर मूलतः मुंगेली के रहने वाले हैं और खाटी संघी हैं। इनका पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा है। दुर्ग भाजपा में गुटीय राजनीति की अपनी कहानी है। सांसद और पूर्व सांसद में छत्तीस का आंकड़ा होने के कारण भाजपा के नेता बर्रे की छत पर हाथ नहीं डालना चाहते हैं। इस कारण डॉ. शिवकुमार तमेर के खड़ाऊ से दुर्ग शहर जिला भाजपा चल रहा है।


सीएसपी ने पुलिस की सांसें अटकाई
कहते हैं 22 अप्रैल को दुर्ग जिले में तैनात एक सीएसपी सरकारी मोबाइल और वायरलेस छोड़कर अचानक लापता हो गए। 22 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा था। नक्सल प्रभावित राज्य में राज्य पुलिस सेवा के एक जिम्मेदार अफसर के अचानक लापता होने से पुलिस के आला अफसरों का चिंतित होना लाजमी था। तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे और वीवीआईपी ड्यूटी छोड़कर कुछ लोग सीएसपी की खोजबीन में जुटे। कहा जा रहा है कि आखिरकार सीएसपी साहब दिल्ली में ट्रेस हुए , तब पुलिस की जान में जान आई। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के चलते साहब घर -जिला छोड़ गए थे।

Read Also  कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता बने विकास तिवारी


गृहमंत्री का नया तेवर
कहते हैं पिछले दिनों उद्योगपतियों की एक बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्थानीय लोगों को उद्योगों में नौकरी नहीं देने पर खफा हो गए। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सुझाव देने के वास्ते आयोजित बैठक में गृहमंत्री के रुख से उद्योगपति सकते में आ गए। कहते हैं 21 अप्रैल को भारतमाला परियोजना के तहत दुर्ग जिले में भू -अर्जन के मुआवजे में पक्षपात को लेकर भी ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने खरी-खरी बात रख दी। लोग अब इसे गृह, लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू का नया तेवर बता रहे हैं।


काश सबके लिए पुलिस ऐसी हो ?
कहते हैं रायगढ़ के कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के बेटे द्वारा किए मारपीट मामले में पुलिस ने आत्मसमर्पण के अगले ही दिन अदालत में चालान पेश कर दिया। कहा जाता है 16 अप्रैल की घटना के बाद 19 अप्रैल को विधायक के बेटे ने आत्मसमर्पण किया और पुलिस ने 20 अप्रैल को अदालत में चालान पेश कर दिया। लोग कह रहे हैं इतनी फुर्ती पुलिस आम लोगों के मामले में भी दिखाती तो न्याय मिलने में देरी न होती। खबर है कि विधायक के बेटे ने आम लोगों के साथ एक कांस्टेबल की भी पिटाई कर दी थी। कांस्टेबल अनुसूचित जनजाति वर्ग का है।


सीएम दौरे के बाद प्रशासनिक सर्जरी
कहते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी विधानसभा स्तरीय दौरा के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी होगी। कमिश्नर -आईजी और कलेक्टर-एसपी के परफॉर्मेंस का आंकलन करने के साथ दो साल का फार्मूला फिट किए जाने की भी खबर है। वैसे कहा जा रहा है कि शासन स्तर पर कई कलेक्टर-एसपी को बदलने की योजना बना ली गई। यह बदलाव 2023 के विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए होगा। विधानसभा स्तरीय दौरे में मुख्यमंत्री फील्ड की रिपोर्ट ले लेंगे। इसके बाद उस पर मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री मई के पहले हफ्ते से लेकर जून के दूसरे हफ्ते तक दौरा करेंगे।

Read Also  सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *