Google Analytics Meta Pixel फ्री में शराब लाने से मना किया तो कर्मचारी की पीट-पीटकर कर दी हत्या - Ekhabri.com

फ्री में शराब लाने से मना किया तो कर्मचारी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में स्थित मॉडल शॉप पर मुफ्त में शराब न लाने पर गुंडों ने एक बेकसूर कर्मचारी मनीष प्रजापति (24) को गुरुवार की रात बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मनीष के बचाव में आए उसके साथी रघु को भी बर्बरता से पीटकर अधमरा कर दिया। यह वही रामगढ़ताल इलाका है, जहां सोमवार रात कानपुर के एक कारोबारी मनीष को पुलिस वालों ने पीट-पीटकर मार डाला था। रघु को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुंडों का यह तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना पाते ही एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे रविंद्र गौंड समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के निवासी नागेन्द्र प्रताप सिंह का रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में वरदायनी के पास मॉडल शॉप है। उनका बेटा मनीष सिंह इसका संचालन करता है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी श्रवण प्रजापति का 24 साल का बेटा मनीष प्रजापति मॉडल शॉप पर कैंटीन कर्मचारी के रूप में काम करता था। गुरुवार की रात करीब 7:30 बजे कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ पहुंचा। उसने मनीष से शराब लाने को कहा, जिस पर उसने रुपये मांगे। इस पर शराब मांग रहे युवक ने खुद को हिस्ट्रीशीटर का भाई बताया और मुफ्त में शराब लाने का दबाव बनाया।मनीष ने बताया कि रुपये देने के बाद ही उसे शराब मिल पाएगी। इसी बात से युवक नाराज हो गया। उसने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। आए लोगों ने मौके पर पहुंचते ही बवाल करना शुरू कर दिया। मनीष छिपने के लिए मॉडल शॉप के अंदर भागा तो गुंडों ने अंदर घुसकर मनीष को हॉकी और डंडों से जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया। बचाने गए उसके साथी बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित पातोपुर निवासी रघु की भी गुंडों ने बेहिसाब पिटाई कर दी। वहीं अन्य वेटर व कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई कर्मचारी खुद को बचाने के लिए काउंटर के पीछे कूद पड़े। किसी तरह से छिपकर लोगों ने अपनी जान बचाई। दोनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद गुंडे डंडे हॉकी लहराते हुए भाग निकले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...