Google Analytics Meta Pixel कब लौटेगी विश्व चैंपियन टीम इंडिया: बारबाडोस के PM ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- अगले 6 से 12 घंटे… - Ekhabri.com

कब लौटेगी विश्व चैंपियन टीम इंडिया: बारबाडोस के PM ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- अगले 6 से 12 घंटे…

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को घर के लिए उड़ान भर सकती है। बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाईअड्डा अगले छह से 12 घंटों में चालू हो जाएगा। इससे तूफान की वजह से बारबाडोस में लगा शटडाउन समाप्त हो जाएगा।

 

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद से टीम वहीं अपने होटल में है।

 

 

‘कुछ घंटों में मौसम हो सकता है साफ’

मोटले ने कहा, ‘हमें अगरे कुछ घंटे में मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है और हम आज इस दिशा में काम कर रहे हैं। मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी आखिरी जांच कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि आवश्यकता के आधार पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू करें। मोटले राहत कार्यों की देखरेख भी कर रही हैं।’

 

 

बारबाडोस में लगा है लॉकडाउन

मोटले ने कहा, ‘ऐसे बहुत से लोग हैं जो कल रात देर से या आज या कल सुबह जाने वाले थे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों को सुविधा प्रदान कर सकें। इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाईअड्डा खुल जाएगा।’ सोमवार को बारबाडोस और आसपास के द्वीपों पर तूफान ‘बेरिल’ ने तबाही मचाई। करीब तीन लाख की आबादी वाला देश रविवार शाम से लॉकडाउन में है।

Read Also  टेक्सास के फार्म में लगी भयंकर आग, 18 हजार गायों की मौत

 

 

‘लोगों को सुरक्षित रखने पर काम कर रहे’

मोटले ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में हर कोई सुरक्षित रहे। बारबाडियन और सभी आने वाले लोग, निश्चित रूप से वो जो क्रिकेट विश्व कप के लिए आए थे। हम बहुत भाग्यशाली थे कि तूफान का प्रभाव हमारी तरफ ज्यादा नहीं आया। तूफान हमसे 80 मील दक्षिण में था, जिससे तट पर क्षति का स्तर सीमित हो गया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, हमारी तटीय, बुनियादी संरचना और तटीय संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह और भी बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन अब सुधार और सफाई करने का समय आ गया है।’

 

 

बुधवार को एक और तूफान के आने की आशंका

हालांकि, ब्रिजटाउन छोड़ने के लिए टीम इंडिया और बाकी लोगों के लिए बेहद कम समय होगा, क्योंकि मोटले ने खुलासा किया कि बुधवार को बारबाडोस में एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रुके भारतीय लॉकडाउन के बावजूद काफी उत्साहित होंगे और उन्होंने 11 साल का खिताबी सूखा खत्म कर दिया है। मोटले ने कहा- मुझे यकीन है कि तूफान के गुजरने के बावजूद, वे अच्छे मूड में होंगे और उनके अंदर वही उत्साह होगा जैसा शनिवार को जीत के बाद था। मोटले ने मजाक करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि वे थोड़े समय के लिए हवा में तैर रहे होंगे।’

 

बुधवार शाम पौने आठ में भारत पहुंच सकती है टीम

Read Also  WPL - बेंगलुरु ने यूपी को 5 विकेट से हराया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम और अन्य लोग ब्रिजटाउन से स्थानीय समयानुसार मंगलवाल शाम छह बजे यानी भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह तड़के साढ़े तीन बजे निकलेंगे और भारतीय समयानुसार बुधवार शाम पौने आठ पर यहां पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उस कार्यक्रम का कार्यक्रम अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *