रायपुर, 13 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में परिणय सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। बस्तर की यह कहानी माओवादी हिंसा के खिलाफ प्रेम और विश्वास की जीत को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने दोनों नवदम्पत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। सुकमा का मिनी स्टेडियम इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जहां कभी हिंसा और भय का माहौल था, अब वहां शहनाइयों की गूंज सुनाई दी।
ज्ञात हो कि गगनपल्ली के मौसम महेश, डुब्बामरका की हेमला मुन्नी, कन्हाईपाड़ के मड़कम पाण्डू, और सल्लातोंग की रव्वा भीमे ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया था। आज, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत इन चारों का विवाह सम्पन्न हुआ।
महेश और अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि उन्हें अपने भटके हुए अतीत का पछतावा है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों ने उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया। यह कहानी न केवल उनकी नई शुरुआत है, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता का भी प्रमाण है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...