आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रहमान डकैत के दमदार किरदार में अक्षय खन्ना ने दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया से लेकर आम दर्शकों तक, हर जगह उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। इसी बीच अक्षय खन्ना की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है, खासकर उनकी शादी को लेकर। मार्च 1975 में जन्मे अक्षय खन्ना 50 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन आज भी अविवाहित हैं।
अक्षय खन्ना से उनके कुंवारे रहने को लेकर कई बार सवाल पूछे जा चुके हैं। एक फिल्म प्रमोशन के दौरान जब उनसे शादी न करने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बेहद बेबाक और दिलचस्प जवाब दिया। अभिनेता ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां पसंद नहीं हैं। वह अकेले खुश हैं और इस तरह की जिंदगी को पूरी तरह एन्जॉय करते हैं। उनके अनुसार, न किसी की देखभाल की जिम्मेदारी, न किसी की चिंता—सिर्फ खुद के बारे में सोचना उन्हें सुकून देता है। इसी वजह से वह अपनी मौजूदा जिंदगी को “बहुत शानदार” बताते हैं और मानते हैं कि शादी करके वह इसे क्यों बदलें।
अक्षय खन्ना का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद दर्शक ही नहीं, बल्कि इंटरव्यू लेने वाला होस्ट भी हंस पड़ा था। उनकी साफगोई और आत्मविश्वास ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय खन्ना फिल्म ‘छावा’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे, जहां विक्की कौशल ने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाकर खूब सराहना बटोरी थी।
अब ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रूप में उनकी जबरदस्त वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अक्षय खन्ना अभिनय के मामले में आज भी उतने ही प्रभावशाली हैं। फिल्मों में उनकी दमदार मौजूदगी और निजी जिंदगी को लेकर उनकी अलग सोच, दोनों ही उन्हें भीड़ से अलग बनाती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...