दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यही कारण है कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति तैयार कर ली है। इस बार भाजपा ने विकास, राष्ट्रवाद और हिंदुत्व को मुद्दा बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सभी जनपदों को करोड़ों रुपयों की सौगात देकर विकास को लेकर प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। साथ ही हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी धार दे रहे हैं। काशी कॉरिडोर हो या अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण या दीपोत्सव की तैयारी सब इसी कड़ी का हिस्सा है। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन में दरार और खटास देखने को मिल रही है। इसके बावजूद सपा समीकरणों को साधने में जुट गई है।
भाजपा का दावा है कि प्रदेश सरकार सभी 75 जनपदों के लिए काम कर रही है। प्रदेश के विकास के लिए जनता आशीर्वाद दिया है। हम उसका सम्मान करते हैं। जनता के मत का सम्मान करते हुए ही हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भव्य राम मंदिर निर्माण की बात हो या काशी कारिडोर की यह हमारे लिए आस्था का विषय है, चुनाव का नहीं। हम भगवान राम को अपनी आस्था का प्रतीक मानते हैं और 500 सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। एक बार फिर से जनता आशीर्वाद देकर केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उन्होंने लखनऊ के सबसे व्यस्त सड़क पर साइकिल चलाई, लेकिन उन्हें कहीं भाजपा का विकास नहीं दिखा। आखिर यह विकास कहां हो रहा है। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था हो या युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा हो सरकार हर मुद्दे पर फेल है। सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है हम मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं। उधर, कांग्रेस ने कहा कि अयोध्या में सड़कें तोड़ी जा रही हैं। घर तोड़े जा रहे हैं। चारों तरफ खौफनाक मंजर है। अयोध्या में अव्यवस्थाओं का अंबार है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए विकास, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का अपना एजेंडा साफ कर दिया है और पार्टी उसको अमलीजामा भी पहनाने लगी है। पिछले दो चुनावों में भाजपा ने इसी एजेंडे पर सफलता पाई थी। वहीं सपा ने पिछड़े, यादव और मुस्लिम समीकरण पर काम करना शुरू दिया है। हालांकि कांग्रेस अभी आरोप तक सीमित है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...