उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के गांवों की महिलाओं के प्रयास से रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गए युवा गांव लौटने लगे हैं। अब वे गांवों में ही रहकर न केवल रोजगार कर रहे हैं, बल्कि परिवार को भी पालन कर रहे हैं। इन युवाओं के पलायन के कारण कई गांवों में तो केवल कुछ बुजुर्ग ही रह गए। यहां ऐसे गांवों ‘भुतहा’ कहा जाता है। इन गांवों में बुजुर्गों की देखभाल भी समस्या बन गई। इस सबके बीच बागेश्वर की लीती गांव की 30 महिलाओं ने एक अनोखा प्रयास किया है। इन महिलाओं का प्रयास ऐसा रंग लाया कि दूसरे राज्योंं में गए युवक लाैैटआए।
लीती की इन महिलाओं ने ‘होम स्टे’ की शुरुआत की है। होम स्टे उस जगह को कहते हैं, जो गांव के घरों में ही अतिरिक्त कमरों को पर्यटकों को होटल की तरह किराये पर दिए जाते हैं। यहां पर्यटक आकर रहने के अलावा के भोजन और रीति-रिवाज का आनंद लेते हैं। होम स्टे की बनावट पांच सितारा होटलों सी नहीं होती। इसलिए यह काफी मशहूर हुआ। गांव में जब इनके बनाए होम स्टे में मेहमानों की रौनक बढ़ने लगी तो घर छोड़कर दूसरे राज्यों में कमाने गए युवा भी लौटने लगे। पिछले कुछ महीनों में कई युवा बागेश्वर लौट चुके हैं और होम स्टे के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं।
उत्तराखंड में वैसे तो सभी जगह होम स्टे संचालित हो रहे हैं, लेकिन बागेश्वर जिले के लीती गांव में 30 होम स्टे हैं। कोरोना ने दुनिया के कदम रोक दिए थे, लेकिन उस दौरान ये होम स्टे उन लोगों के लिए वरदान साबित हुए जो शहर के प्रदूषण और संक्रमण से दूर प्रकृति के पास आइसोलेशन में रहकर वर्क फ्रॉम सुविधा का लाभ उठा रहे थे। लीती में होम स्टे चलाने वाली महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में होम स्टे की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। पहले पहल छह महिलाएं आगे आईं। उन्होंने अपनी जमा-पूंजी से यह काम शुरू किया। धीरे-धीरे जब ये चल निकले तो और महिलाओं ने भी इस उदाहरण को अपनाना शुरू कर दिया।
इन महिलाओं का आपसी मेलजोल इसकी कामयाबी की बड़ी वजह है। मसलन, अगर किसी एक होम स्टे में ज्यादा लोग आ जाते हैं और वहां जगह नहीं रहती तो वे दूसरे होम स्टे में एडजस्ट हो जाते हैं। औसतन एक महीने में एक दर्जन टूरिस्ट एक होम स्टे में ठहरने आते हैं। अब टूरिस्ट भी महंगे और बनावटी होटलों की जगह इन होम स्टे में ठहरने को प्राथमिकता देते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...