Google Analytics Meta Pixel निहंगों के साथ बाज प्रताप सिंह भी बॉर्डर पर डटा, बैरिकेड पर रहता है अलर्ट - Ekhabri.com

निहंगों के साथ बाज प्रताप सिंह भी बॉर्डर पर डटा, बैरिकेड पर रहता है अलर्ट

नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों का साथ देने पहुंचे निहंग जत्थे के साथ-साथ प्रताप सिंह नाम का बाज भी लगातार बैरिकेडिंग पर डटकर विरोध प्रदर्शन में शामिल है। उसके साथ सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंजाब के जिला रोपड़ से जत्थे के साथ पहुंचे एक निहंग ने बताया कि बाज पिछले तीन साल से भी अधिक से निहंग सेना के साथ रह रहा है। जब कृषि कानूनों के विरोध में निहंगों ने किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली की ओर कूच किया तो बाज भी उनके साथ निकल पड़ा और पूरे रास्ते उड़ता हुआ दिल्ली पहुंचा।
-सुबह से शाम बैरिकेडिंग पर डटकर दे रहा है साथ
सिंघु बॉर्डर से पहले ही पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाने के साथ-साथ ट्रकों को भी खड़ा कर रखा है, जिससे किसानों को रोकने में आसानी हो। ऐसे में निहंग सेना ने बैरिकेडिंग के पास ही अपना आशियाना बना रखा है। प्रताप सिंह भी प्रतिदिन सुबह से शाम तक बैरिकेडिंग के पास बैठा रहता है और निहंग सेना का साथ देता है।
-कबड्डी कमेंटेटर जता रहा विरोध
राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी कमेंटेटर के रूप में काम कर चुके अर्श गिल भी किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अपनी गाड़ी के आगे एक प्ले कार्ड लेकर बैठे हैं, जिस पर लिखा है कि ‘मैं किसान नहीं हूं, लेकिन किसानों के साथ हूं।Ó उन्होंने कहा कि किसानों की बुरी हालत को देखते हुए उन्होंने पंजाब से दिल्ली का रुख किया और जब तक कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाएगा
तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।
-दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सेवा देने पहुंचे लोग 
रविवार का दिन होने के कारण दिल्ली की ओर से कई लोग प्रदर्शन में सेवा करने के लिए पहुंचे। प्रदर्शन में जहां महिलाओं ने रसोईघर में सेवा दी वहीं, पुरुषों ने लंगर बांटा और साफ-सफाई की। दिल्ली के करोल बाग से पहुंचे सरदार कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को नजदीकी गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जब अपने हक के लिए बैठे किसान सर्दी में परेशानी झेलने को मजबूर है तो यहां आकर सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब तक यह प्रदर्शन खत्म नहीं होगा तब तक प्रत्येक रविवार को यहां आकर सेवा की जाएगी।
चित्रकला के माध्यम से भी दिखा रहे हुनर
प्रदर्शन में पहुंचे कुछ लोग चित्रकला के माध्यम से भी अपना हुनर दिखा रहे हैं। इसके लिए बैरिकेडिंग के पास ही एक ही संस्था द्वारा रंग व कागज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोग अपने अनुसार प्रदर्शन के समर्थन में पंक्तियां लिखकर व चित्र बनाकर विरोध प्रकट कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...