Google Analytics Meta Pixel चंद सेकेंड के फासलों में गई आर्किटेक्ट की जान - Ekhabri.com

चंद सेकेंड के फासलों में गई आर्किटेक्ट की जान

 

इंदौर। मामूली विवाद पर एक कार चालक और स्कूटी सवार में बहस हो गई तो दोनों हाथापाई करने लगे. इसी दौरान एक ट्रक आ गया. ट्रक जब निकल गया तो सड़क पर कार चालक का कुचला हुआ शव पड़ा था. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की है। इदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को 11 बजकर 14 मिनट पर ऐसी घटना सामने आई थी जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. दरअसल, गाड़ी टकराने की बात को लेकर कार सवार सिद्धार्थ सोनी और स्कूटी सवार विकास यादव के बीच पहले वाद विवाद हुआ और फिर नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी. इसी बीच एक ट्रक उसी मार्ग से गुजरा और हाथापाई के दौरान अचानक इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी सड़क पर गिर गए और ट्रक सिद्धार्थ पर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई थी.
सिद्धार्थ की दो साल पहले शादी हुई थी. 26 दिसम्बर को उनकी मैरिज एनिवर्सरी थी. पिता का डिटर्जेंंट पाउडर बनाने का कारखाना है. घर में मां,पत्नी और छोटी बहन हैं. दोस्तों ने बताया कि सिद्धार्थ आर्किटेक्ट था. शहर की स्मार्ट सिटी के एक प्रोजेक्ट में काम करते थेे।
-ये था पूरा मामला
इंदौर में गुरुवार को एक युवक की झूमा झटकी में हुई मौत अजीब परिस्थितियों में हुई। काल बनकर आई मौत ने युवक की जान ले ली. घटना इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित पत्रकार कालोनी चौराहे की है जहां कैनरा बैंक के समीप एक कार चालक की कार, स्कूटी सवार युवक से भिड़ गई. बाद में दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. इस हाथापाई के चलते कार सवार युवक सड़क पर गिर और तेजी से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद डाला जिससे उसकी मौत हो गई.
पलासिया पुलिस के अनुसार, चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि सिद्धार्थ सोनी अपनी कार से जा रहा था और सामने से एक्टिवा सवार यादव आ रहा था. कार के एक्टिवा से टकराने के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस के दौरान दोनों में धक्कामुक्की होने लगी. उसी दौरान एक ट्रक निकला और इस दौरान कार चालक सिद्धार्थ सोनी सड़क पर गिरा और ट्रक का पहिया उस पर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस मानकर आरोपी विकास यादव निवासी भिचौली मर्दाना को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने रौंदने वाले डंपर और उसके ड्राइवर को भी पकड़ा है.
पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि पूरा मामला आपराधिक मनोवृत्ति की श्रेणी में आता है जिसके चलते ट्रक चालक और एक्टिवा चालक दोनों पर कार्रवाई की जाएगी. हमने मामला दज्र कर लिया है और आरोपी गिरफ्तार हो गया है. अचानक हुई घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस के आने तक मृतक का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा रहा और लोग मामूली सी बात के बाद हुई मौत पर अफसोस जताते नजर आए.

Read Also  Ekhabri हमारी रसोई

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...