Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बादल छंटते ही पारा लुढ़का, बलरामपुर में सबसे कम 4.7 डिग्री रहा तापमान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बादल छंटते ही पारा लुढ़का, बलरामपुर में सबसे कम 4.7 डिग्री रहा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आसमान पर पिछले एक सप्ताह से लगे बादल अब छंट गए हैं। राजधानी रायपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से ही धूप खिली। इसके बावजूद ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होगी। बादल छंटने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हुई। यह गिरावट 3 से 5 डिग्री तक हुई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान की यह गिरावट 3 डिग्री के करीब है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 दिसंबर तक रायपुर का सामान्य तापमान अधिकतम 28 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस है। राजधानी का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इस बीच रायपुर के बाहरी इलाके में स्थित लाभांडी में 10.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। उत्तरी छत्तीसगढ़ का बलरामपुर अभी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान है। वहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। सरगुजा के मुख्यालय अम्बिकापुर में अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह वहां के सामान्य न्यूनतम तापमान से भी 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
-मैदानों में दुर्ग सबसे ठंडा
छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। वहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दुर्ग में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। यह क्षेत्र के सामान्य न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री से भी कम है।
-21 दिसम्बर तक शुष्क रहेगा मौसम, यह होगा असर
रायपुर मौसम केंद्र के एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर पूर्व से ठंडे और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। 21 दिसम्बर तक यह गिरावट 4 से 5 डिग्री तक संभावित है। इसी अवधि में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया, प्रदेश में 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर भाग में प्रात:काल हल्का से मध्यम घना कोहरा छाने की भी संभावना है। इसकी वजह से वाहनों के आवागमन में सावधानी रखने की आवश्यकता होगी।

Read Also  खाद्य मंत्री ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

प्रमुख शहरों में तापमान का हाल

शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 28.0 14.2
पेण्ड्रा रोड 24.8 8.7
दुर्ग 28.0 10.0
जगदलपुर 28.0 13.0
अम्बिकापुर 23.4 6.8
बिलासपुर
27.8

10.2
माना एयरपोर्ट 27.7 12.2
राजनांदगांव 29.5 12.5
(स्रोत: मौसम केंद्र रायपुर, सभी आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...