Google Analytics Meta Pixel सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवाओं की एकजुटता से, #railway_groupd_examdate ने बनाया ट्रेंडिंग रिकॉर्ड - Ekhabri.com

सोशल मीडिया पर बेरोजगार युवाओं की एकजुटता से, #railway_groupd_examdate ने बनाया ट्रेंडिंग रिकॉर्ड




रायपुर। (पूनम ऋतु सेन)Railway Group D Exam Date आज के युग में सोशल मीडिया अपनी बात कहने के लिए सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है, चाहे सरकार से कुछ अपील करानी हो या फिर किसी टैलेंटेड व्यक्ति को स्टार बनाना हो ये सभी सोशल मीडिया के द्वारा संभव है।

इसी मुद्दे के अंतर्गत देश भर के प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवार 1 लाख से अधिक पदों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की लेवल –1 यानि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आयोजन की तारीखों की घोषणा की मांग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर , railway_groupd_examdate लिख कर अपनी बातें रख रहें है।

जानें क्या है पूरा मामला
रेलवे भर्ती आरआरसी, भारत रेल्वे में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करवाता है, इन्हीं परिक्षाओ में से एक ग्रुप D की लेवल 1 परीक्षा है, जिसके लिए एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (सं.RRC 01/2019) वर्ष 2019 के आरंभ में जारी किया गया था और आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी।
इसके बाद, निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में होना तय था, लेकिन रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन पूरे देश में फैली महामारी के कारण नहीं ली जा सकी और फिर रेलवे द्वारा 31 जुलाई 2021 तक करायी गयी दूसरी बड़ी परीक्षा RRB NTPC के चलते अब तक आयोजित नहीं की जा सकी है।
रेलवे ग्रुप सी परीक्षा यानि RRB NTPC के आयोजन के बाद उम्मीदवार ग्रुप डी (लेवल 1) की चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हैशटैग #railway_groupd_examdate के साथ ट्वीट कर रहे हैं।

क्या कहते हैं आँकड़े
न्यूज़ लिखे जाने तक ट्वीटर में 4.3 मिलियन से ज्यादा ट्वीट इसी परीक्षा को लेकर अब तक किये जा चुके हैं जो कल के #आज_भारत_बंद _है के ट्रेंडिंग मुद्दों से भी कहीं ज्यादा है।
यह बात भी ध्यान देने वाली है कि पिछले साल नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन ट्विटर पर ही #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस ट्रेंड में था। और इसी मुहिम के चलते आरआरबी Ntpc की परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई थी।
इसी के मद्देनजर परीक्षार्थी फिर से ट्वीटर के माध्यम से अपनी आवाज़ बुलंद करना चाह रहे हैं और #railway_groupd_examdate  को ट्रेंडिंग टॉपिक बना कर इस विषय के लिए ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना है कि क्या फिर से सोशल मीडिया का ये मुहिम अपने लक्ष्य को लेकर सफल हो पाता है या नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *