बहराइच। भेड़ियों की दहशत से महसी तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग सहमे हुए हैं। कार्रवाई के लिए सेक्टरवार टीमें तैनात की गई हैं। लेकिन भेड़िये लगातार उन्हें चकमा दे रहे हैं। बुधवार रात भेड़िये ने हरदी थाना क्षेत्र के पचदेवरी में बकरी को निवाला बना लिया। दो बकरियों को घायल भी किया।
पचदेवरी के मजरा राम दहिनपुरवा निवासी विधवा रंजना बकरी पालन कर परिवार चलाती हैं। बुधवार की रात वह अपनी चारों बकरियों को आंगन में बांधकर सो गईं। इस दौरान पहुंचे भेड़िये ने एक बकरी को मारकर दो को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व वन टीम ने घर के आसपास भेड़िये की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
दहशत में ग्रामीण
भेड़िये के हमले के बाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया कई बार देखा गया है। गनीमत रही कि भेड़िया ने रंजना या अन्य परिजनों पर हमला नहीं किया।
मंगलपुरवा में कैमरे में कैद हुआ भेड़िया
हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव में मंगलवार को एक भेड़िया गन्ने के खेत के पास देखा गया। ग्रामीणों ने उसकी फोटो कैमरे में कैद करते हुए वन टीम को सूचना दी, लेकिन भेड़िया वनकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
सुबह सात बजे सर्च ऑपरेशन
पचदेवरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह भी भेड़िया दिखा, जिसके बाद सुबह सात बजे वन व शूटिंग टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
सेक्टरवार शुरू हुआ अभियान, तीन डीएफओ बने नोडल
ऑपरेशन भेड़िया को सकुशल संपन्न करने के लिए महसी क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांट कर टीमें तैनात कर दी गईं हैं। प्रभावी कार्रवाई के लिए हर सेक्टर में डीएफओ स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने टीम में लगे अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक करते हुए डीएफओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया है।
इसमें कोलैला, बग्गर, नथुवापुर, गौढ़ी, नयापुरवा, जगीर, औराही, नकवा, मक्कापुरवा, चमारनपुरवा, सिकंदरपुर, मिश्रनपुरवा, बदनपुर, नई बस्ती सिसैया, नानकार, बंभौरी, गंगापुरवा व पांडेयपुरवा को शामिल किया गया है। यहां के लिए डीएफओ गोंडा पंकज कुमार शुक्ला को नोडल बनाया गया है। जरूरत के अनुसार ग्रामीण इनके नंबर 7839435149 पर संपर्क कर सकते हैं। रात्रि कालीन टीम में रेंजर बाराबंकी सहजादा इस्माइल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके नंबर 9555005092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...