बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि आईसी मार्ट प्रबंधन द्वारा चोरी का आरोप लगाकर कथित रूप से मानसिक प्रताड़ना, सार्वजनिक अपमान और पैसों की मांग किए जाने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उन्हें ही मौत का ज़िम्मेदार बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए आईसी मार्ट को सील कर दिया है।
मृतका की पहचान पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय पुत्री रितु सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आईसी मार्ट प्रबंधन ने रितु पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया और उससे एक लिखित बयान भी लिया, जिसमें कथित तौर पर चोरी स्वीकार करने की बात लिखवाई गई। यह स्वीकारनामा उसे दबाव में डालकर लिखवाया गया। इससे मृतका बेहद दुखी थी।
परिजनों ने यह भी आरोप है कि इसके बाद मार्ट प्रबंधन ने पहले 15 हजार रुपये, फिर 20 हजार रुपये और अंत में 50 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं, छात्रा की स्कूटी भी अपने पास रख ली गई। इस पूरे घटनाक्रम से रितु मानसिक रूप से बेहद आहत थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर छात्रा ने अपने पिता के शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
बैकुंठपुर सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और साक्ष्यों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए आईसी मार्ट को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।वही परिवार वालो का इस घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका के परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी इस तरह की हरकत नहीं कर सकती है लेकिन उसपर आरोप लगाया गया जिससे उसने खुद को खत्म कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...