Google Analytics Meta Pixel कौन बनेगा करोड़पति में महिला ने जीते एक करोड़, हॉट सीट तक पहुंचने में लगे 21 साल - Ekhabri.com

कौन बनेगा करोड़पति में महिला ने जीते एक करोड़, हॉट सीट तक पहुंचने में लगे 21 साल

मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14’ में एक करोड़ की धनराशि जीतकर कोल्हापुर की रहने वाली 45 वर्षीय कविता चावला ने यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति की शुरूआत हुई थी। तभी से कविता चावला इस शो में भाग लेना चाह रही थी और 21 साल, 10 महीने के बाद उन्हें मौका मिला बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का। कविता चावला कहती हैं, ‘एक गृहिणी होने और परिवार की जिम्मेदारियां उठाने के नाते मेरा कौन बनेगा करोड़पति में आने और करोड़पति बनने का एक छोटा सा सपना था। यह सपना मेरे लिए उस समय हकीकत में बदल गया, जब बच्चन साहब ने जोरदार आवाज में घोषणा की कि मैंने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। यह एक ऐसा पल था, जो मेरे रोंगटे खड़े कर देने के लिए बहुत था। मैंने अपने आप में धैर्य रखा लेकिन खुद को शांत करना मुश्किल था। मेरी जिंदगी की एक बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो चुकी थी और मैं आखिरकार इतिहास का हिस्सा बन गई।’ जब साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति की शुरूआत हुई। तभी से कविता चावला इसमें भाग लेने की कोशिश कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘कौन बनेगा करोड़पति के लिए मैं हर सीजन के लिए कोशिश कर रही थी। मुझे साल 2012 में पहली बार कॉल आया और फोन पर तीन सवाल पूछे गए, लेकिन मैं घबरा के जवाब नहीं दे पाई। पहला मौका था, कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन मैं कोशिश करती रही, पांच साल के बाद फिर दूसरा मौका मिला, जिसमे न्यूमेरिकल सवाल पूछा गया और जवाब नहीं दे पाई। साल 2020 में दूसरी सीढ़ी तक पहुंच गई। कोविड का समय था तो, आॅनलाइन ही आॅडिशन हुए, लेकिन इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आया। 2021 में तीन सीढ़ी तक बढ़ी और फास्टेस्ट फिंगर तक पहुंच गई, लेकिन हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई। 2022 में फिर कोशिश की और यहां तक पहुंच गई।’

बेटे की पढ़ाई में खर्च करूंगी पैसा
कविता चावला खूब पढ़ना चाहती थीं, लेकिन वह ज्यादा तक पढ़ नहीं पाईं। कविता कहती हैं, ‘मेरे समय में लड़कियां ज्यादा पढ़ना नहीं चाहती थी, लेकिन मेरी इच्छा पढ़ने की थी। मेरे पिता दसवीं के बाद नहीं पढ़ाना चाह रहे थे। वह मेरी शादी कर देना चाहते थे। लेकिन टीचर्स के अनुरोध करने पर दो साल तक पढ़ाया और मैं 12वीं तक पढ़ पाई। इस जीत की राशि से मैं अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने का अपना सपना पूरा करना चाहती हूं, ताकि वो अपने सपनों को पूरा कर सके। मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच की आभारी हूं, जिसने इतने सारे सपनों को सच करने में अहम भूमिका निभाई है।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...