Google Analytics Meta Pixel कसावाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर से महिलाओं को मिल रहा है रोजगार - Ekhabri.com

कसावाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर से महिलाओं को मिल रहा है रोजगार

टमाटर बेचकर कमाया दो लाख रूपए
रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी योजना के तहत ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में गौठान विकसित किया जा रहा है। गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। कांकेर जिले के ग्राम कसावाही ग्राम पंचायत के गौठान से यहां की महिला सदस्यों ने इस वर्ष टमाटर बेचकर 2 लाख रूपए से अधिक की आमदनी की है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, वहीं सामाजिक रूप से भी सुदृढ़ हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार गौठानों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और पशुपालकों को नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही के माध्यम से से जिले के पशुपालक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर धनार्जन कर रहे हैं, वहीं महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी खाद निर्माण और विक्रय से रोजगार भी मिल रहा है। गौठानों मेंं साग-सब्जी की खेती भी की जा रही है, जो उनकी अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन गया है।
दरअसल विकासखण्ड चारामा के ग्राम कसावाही में संचालित गौठान में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। ग्राम पंचायत कसावाही गौठान के गौरी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बिन्दा बाई ने बताया कि गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर की खरीदी किया जा रहा है, जिसे महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। वर्मी खाद तैयार किये जाने हेतु मनरेगा से 10 वर्मी टांका का निर्माण किया गया है। स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कसावाही में गौरी स्व-सहायता समूह का गठन किया गया, इसमें कुल 10 सदस्य शामिल हैं। इस समूह को आजीविका से आयवर्धक गतिविधि करने हेतु वित्तीय सहायता बिहान योजना के द्वारा प्रदाय किया गया है, जिससे उनके आय में वृद्धि हो सके। बिहान योजना के तहत् गौरी स्व-सहायता समूह गठन के तीन महीने बाद रिवालिंग फंड के रूप में 15 हजार रुपए राशि दिया गया। समूह के मध्य आपसी लेन-देन व समय पर ऋण वापसी होने के कारण समूह में ब्याज राशि प्राप्त होने के कारण समूह में बचत राशि बढ़ने लगी। इसके पश्चात समूह के सभी सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधि किया जाये, इसके लिए पूंजी के रूप में राशि प्राप्त करने के लिए वहां की एफएलसीआरपी के द्वारा बैंक लिंकेज हेतु आवेदन फार्म भरा गया और बैंक के द्वारा समूह को 1 लाख 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। समूह के सदस्यों ने बताया कि गौठान अंतर्गत 3 एकड़ में चारागाह बनाया गया है, जिसमें लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में टमाटर लगाया गया है, जिसके विक्रय से अब तक 02 लाख रुपए की आमदनी हो चुकी है। गौठान से लगे कुछ भूमि पर चारा उत्पादन के लिए गौठान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा एवं पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में एक एकड़ में नेपीयर घास लगाया गया है। मछली पालन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत गौठान में 2 एकड़ 40 डिसीमल में तीन तालाब का निर्माण कराया गया है, जिसमें 25 किलोग्राम मछली बीज डाला गया है और इससे लगभग 04 लाख रुपए की आय प्राप्त होने की संभावना है। वर्तमान में गौठान में बांस से बने बकरी शेड में प्रारंभिक तौर पर 30 नग बकरी पालन किया जा रहा है। गौठान में बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, सुकर पालन, मशरूम उत्पादन आदि कार्य किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...