बेकरी उद्योग से महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर

रीपा ईटपाल में बनाए जा रहे हैं रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रारंभ किये गए महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से जुड़कर महिलाए आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीजापुर जिला अंतर्गत रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाओं द्वारा मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा रहे हैं। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो माह में ही 20 हजार रूपए से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रति मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है और रीपा में बन रहे उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। रीपा ईटपाल में मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह से जुड़ी रीना लिंगम, अनिता लिंगम, जयश्री लिंगम,  सुशीला कडियल, रजनी पुल्ला और श्रीमती अनिता ने मुक्त कंठ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे महिलाओं को गांव घर में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है और यहां काम करने में अच्छा लग रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

By Rakesh Soni / February 4, 2026 / 0 Comments
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *