Google Analytics Meta Pixel सराधु नवागांव गौठान की महिलाएं बनाने लगी हैं गोबर से प्राकृतिक पेंट - Ekhabri.com

सराधु नवागांव गौठान की महिलाएं बनाने लगी हैं गोबर से प्राकृतिक पेंट

पांच हजार लीटर से ज्यादा पेंट का हो चुका उत्पादन

रायपुर-छत्तीसगढ़ में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण का नवाचार तेजी से राज्य के अलग-अलग इलाकों में विस्तारित होने लगा है। बस्तर का प्रवेश द्वार कांकेर जिले केे गौठान से जुड़ी आदिवासी महिलाओं ने भी इस नवाचार को अपनाते हुए गोबर से बड़े पैमाने पर प्राकृतिक पेंट बनाने लगी है, जिसकी रंगत ने मल्टीनेंशनल कंपनियों के पेंट को फीका कर दिया है। कांकेर जिले के वनांचल के गांव सराधु नवागांव के गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने और बेचने लगी है। हैरत की बात यह कि कम समय में महिलाओं ने  अपनी  लगन और मेहनत से 5000 लीटर से ज्यादा पेंट का उत्पादन किया है, जिसकी बिक्री लगातार जारी है। केमिकल पेंट बनाने वाली मल्टीनेंशनल कंपनियों की तुलना में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट किफायती और इको-फ्रेंडली है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार गौठानों को रूरल औद्यौगिक पार्क के रूप में विकसित कर रही है ताकि यहां आय मूलक गतिविधियों और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिल सके। गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विविध आय मूलक गतिविधियां जैसे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट दीया, गमला, अगरबत्ती सहित अन्य सामग्री  तैयार कर रही है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का नवाचार प्रदेश में शुरू हो चुका है। रायपुर, दुर्ग और कांकेर के कुल 05 यूनिट स्थापित एवं क्रियाशील हो चुकी हैं, जहां प्राकृतिक पेंट का उत्पादन सह-विक्रय किया जा रहा है। इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध प्रीमियम क्वालिटी के पेंट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम है। प्राकृतिक तत्व का समावेश होने की वजह से यह एन्टी बैक्टीरिया, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक है। छत्तीसगढ़ शासन में हाल में ही शासकीय भवनों को गोबर पेंट से पुताई करने को आदेश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत दिवस रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में इस गौठान समिति के अध्यक्ष श्री सरजू राम नरेटी को सम्मानित भी किया था।
क्रमांक: 6287/रविन्द्र

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...