Google Analytics Meta Pixel समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण: अनिला भेंडिया - Ekhabri.com

समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण: अनिला भेंडिया

महिला जागृति शिविर में शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्रीमती भेंडिया आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य व मजबूत होगा, तो प्रदेश व देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राज्य में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर को संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भी संबोधित किया।
दस महिला स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति की राशि   
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शिविर में छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत दस महिला स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति की राशि का चेक प्रदान किया। गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार हेतु सुपोषण कीट व ग्यारह महिलाओं को जच्चा-बच्चा कीट का वितरण किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए ह्यह्यबालोद बाजारह्यह्य स्टाल का भी निरीक्षण कर विक्रय किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया, श्री होरीलाल रावटे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएॅ मौजूद थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...