Google Analytics Meta Pixel विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिंधू की आसान जीत, लक्ष्य और श्रीकांत भी आगे बढ़े - Ekhabri.com

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : सिंधू की आसान जीत, लक्ष्य और श्रीकांत भी आगे बढ़े

मौजूदा चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का पर 21-7, 21-9 से एकतरफा जीत दर्ज करके विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी जापान के 15वें वरीय केंटा नाशिमोटो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। किदांबी श्रीकांत भी पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। भारत के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में चीन के ली शी फेंग को 15-21, 21-18, 21-17 से हराया।
पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के ली झी हुएइ और यांग पो सुआन को 43 मिनट तक चले मैच में 27-25, 21-15 से पराजित किया। विश्व में सातवें नंबर की सिंधू ने अपनी गैरवरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को केवल 24 मिनट में शिकस्त दी। पिछली बार 2019 में खिताब जीतने वाली छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने अच्छी शुरुआत की और तुरंत ही 4-1 से बढ़त हासिल कर ली।
रेपिस्का ने दो अंक बनाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय दिग्गज ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और ब्रेक तक 11-4 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा और केवल 10 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी यही कहानी रही। सिंधू ने केवल दो मिनट के खेल में 6-0 से बढ़त बना ली। अपने दबदबे वाले प्रदर्शन से वह ब्रेक तक 11-1 से आगे थी। उन्होंने इसके बाद आसानी से यह गेम और मैच अपने नाम किया।
इसके विपरीत सेन को जीत दर्ज करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वह एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में आखिर में जापानी खिलाड़ी को हराने में सफल रहे। मिक्स्ड डबल्स में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तान कियान मेंग और लाइ पेइ जिंग ने सीधे गेम में 21-8, 21-18 से हराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...