Google Analytics Meta Pixel समुद्र में 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया - Ekhabri.com

समुद्र में 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। मौसम विज्ञान एजेंसी ने आनन-फानन में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था। वह जगह मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। मउमेरे, ईस्ट नुसा टेंग्गारा प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी करने वाले हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र व इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कुछ देर बाद उसे वापस ले लिया। नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। टीवी पर प्रसारित वीडियो में लोग हिल रही इमारतों से बाहर भागते दिख रहे हैं। पूर्वी नुसा तेंग्गारा प्रांत में एक के घायल होने की सूचना है।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सेलायर द्वीप पर एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान व भू विज्ञान एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्नावती ने कहा कि फ्लोरेस सागर के उत्तरी तटों पर रहने वालों को भूकंप व सुनामी को लेकर सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने सुनामी की आशंका से इन्कार किया है।
फ्लोरेस तिमुर जिले के प्रमुख एंटन हेयन ने कहा कि कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। लोगों को उत्तरी समुद्र तट से दूर रहने को कहा गया है, क्योंकि वर्ष 1972 में वहां भयंकर सुनामी आई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

सीएसआईडीसी बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक सोमवार को रायपुर स्थित उद्योग भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने की।   बैठक में राज्य...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...