Google Analytics Meta Pixel World food day विशेष, जानें आपका भोजन कैसा हो और पेस्टिसाइड्स की पहचान कैसे करें, - Ekhabri.com

World food day विशेष, जानें आपका भोजन कैसा हो और पेस्टिसाइड्स की पहचान कैसे करें,



Ekhabri विशेष, पूनम ऋतु सेन।भोजन हमारे शरीर का ईंधन होता है और भोजन ही हमारे शरीर के लिए औषधि होती है आज 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है जिसे वर्ल्ड फूड डे के नाम से भी जाना जाता है। हम सभी की कोशिश रहती है कि अच्छा भोजन करें जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहे वरना खराब भोजन शरीर में व्याधियां उत्पन्न कर सकता है। तो चलिए जानते हैं वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर हमें कैसा भोजन करना चाहिए-

1. भोजन कैसा होना चाहिए?

भोजन ऐसा हो जिसमें सारे न्यूट्रिएंट्स मिले। आमभाषा में न्यूट्रेन्ट्स फैट, विटामिन्स और प्रोटीन्स हैं इनकी मात्रा हमारे शरीर में संतुलित होना चाहिए। आमतौर पर हम इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में कैलोरीज तो लेते हैं लेकिन न्यूट्रिशन शरीर को नहीं मिलता और वजन बढ़ने लग जाता है।
इसके लिए हमें संतुलित भोजन लेना चाहिये जिसमें दिन में कम से कम 2 बार फलाहार शामिल हो। पानी की मात्रा अधिक हो जिसमें 3 से 4 लीटर एक दिन में अवश्य लें।

2. तेल, चीनी, नमक प्रतिदिन कितना ले?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर व्यक्ति को प्रतिदिन 25 ग्राम से अधिक चीनी और 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं लेना चाहिए। वहीं तेल की इतनी ही मात्रा लें जितनी खाद्य पदार्थ को बनाने के लिए आवश्यक हो।
इसकी मात्रा को नापने के लिए सबसे सरल उपाय है कि जिस दिन आप अपने खाने वाले डब्बों में इसे भरें उसका दिन नोट कर लें और जिस दिन उसकी मात्रा पूरा खत्म हो वह दिन को देखें और प्रतिदिन खपत का अनुमान लगा कर अपनी सेहत को सुरक्षित रखिये।

3. फ़ास्ट फ़ूड हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक है?

फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा,बर्गर, पेस्ट्री, ब्रेड्स हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है क्योंकि किसी में चीनी और किसी में नमक की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक होती है। इनमें तेल की मात्रा तो अधिक रहती है उसके अलावा ट्रांस फैट जो सबसे हानिकारक है वो भी अत्यधिक मात्रा में मौजूद रहता है। और यदि जंक फूड के बिना नहीं रह सकते तो कोशिश करें कि महीने में इसे 1 से 2 बार ही लें और निरंतर सेवन करने से बचें।

4. मांसाहार का प्रचलन हाल ही में बहुत तेजी से बढ़ा है, इसका हमारे शरीर में क्या प्रभाव पड़ता है?

मांसाहार को लोग प्रोटीन के लिए लेते है, लेकिन शाकाहारी भोजन में भी उतने ही प्रोटीन मिल जाया करते हैं। आजकल न केवल हमारे देश मे बल्कि बाहरी देशों में भी भारतीय शाकाहारी प्रोटीन वाले पदार्थों का सेवन बढ़ रहा है। कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जो किसी एक अलग तरह के मांसाहार भोजन से फैली हैं। यदि अच्छे फल सब्जियां मैजूद हों और पूरे न्यूट्रिएंट्स मिले तो शाकाहारी भोजन लेना पर्याप्त है।


5. पेस्टिसाइड्स से हानिकारक तत्व शरीर में पहुँचने लगे हैं उनसे कैसे बचा जाए?

इनसे बचने के लिए 2 तरीके हैं यदि आपके पास खाली जमीन हो तो वहाँ स्वयं के लिए फल सब्जियां उगा कर उसका सेवन कर सकते हैं आधुनिक तौर पर अभी किचन गार्डन का कॉन्सेप्ट भी अच्छा है जो नए तकनीक से अच्छे खाद्य पदार्थ उगाए जा रहें हैं

दूसरा तरीका पेस्टिसाइड्स खाद्य पदार्थ की पहचान करना है, यदि फल सब्जियों को फ्रिज में न रखें और वे समय से जल्दी खराब हो जाएं तो वह पेस्टिसाइड्स वाले खाद्य है उनका सेवन तुरंत बंद कर दें।


6. इंटर मीडिएट फास्टिंग का प्रचलन बढ़ा है, जिससे वजन जल्दी कम हो रहा है, इसका क्या प्रभाव होता है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि इसे अपनाकर 4 से 5 kg वजन कम हो रहा है तब वह बिल्कुल सामान्य है लेकिन यदि आप इससे अचानक से 5kg से ज्यादा वजन कम कर रहें है तो वह किसी न किसी रूप में आपके लिए नुकसान है।दिन में तीन बार ग्रीन टी का सेवन कर साथ में योग एक्सरसाइज और अच्छे हेल्थी फ़ूड लेकर वजन कम कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *