Google Analytics Meta Pixel विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान- भूपेश बघेल - Ekhabri.com

विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान- भूपेश बघेल

  • पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम के कार्यक्रम में किये शिरकत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर हमने छुट्टी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक पांच लाख पट्टे वन अधिकार के तहत दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री विश्व आदिवासी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंगलवार को शामिल हुए। यह कार्यक्रम राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाधयाय आडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जन जागरण अभियान के लिए कैलेंडर का विमोचन किया।



उन्होंने कहा कि हम लोग 65 प्रकार के लघु वनोपज खरीद रहे हैं। हम आदिवासियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए हमने काम किया है।बस्तर में मलेरिया के मामलों में 65%कमी आई है ।हाट बाजार से लाखों लोग लाभांवित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में हम आगे बढ़ रहे हैं ।हमने 300 बंद स्कूलों को फिर शुरू करने का काम किया है।हम फिर से 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे हैं।आदिवासियों का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है सारे योगदान को हम सहेज कर रखना चाहते हैं। भाषा, संस्कृति सभी कुछ सहेजने का काम हमारी सरकार कर रही है।



पेसा कानून को कैबिनेट से मिला अनुमोदन-

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि आदिवासियों के हितों को संरक्षण देने के लिए राज्य में पेसा कानून के नियमों का अनुमोदन कैबिनेट ने कर दिया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन हो गया है यह कानून लागू होने से ग्राम सभा का अधिकार बढ़ेगा। ग्राम सभा के 50 प्रतिशत सदस्य आदिवासी समुदाय से होंगे।इस 50 प्रतिशत में से 25 प्रतिशत महिला सदस्य होंगी। गांवों के विकास में निर्णय लेने और आपसी विवादों के निपटारे का भी उन्हें अधिकार होगा। पेसा कानून पहले से था, इसके नियम नहीं बनने के कारण इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब वे अपने जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला ले सकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...