Australia में भारतीय लोगों की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। वह अपने सनातन धर्म में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं को देखने के लिए भी उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 721 फीट और क्षेत्रफल करीब 150 एकड़ है। यह इन दिनों सुर्खियों में है। मंदिर परिसर में कई प्रकार के आकर्षण, मूर्तियाँ और स्थान देखे जा सकते हैं।
कुछ ही वर्षों में यह मंदिर विश्व के सबसे ऊंचे राम मंदिर के रूप में स्थापित हो जाएगा। आने वाले नए साल में इस मंदिर का भूमिपूजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। इस मंदिर का डिज़ाइन भारतीय वास्तुकार आशीष सोमपुरा ने किया है। आशीष सोमपुरा वही वास्तुकार हैं जिन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे श्री राम मंदिर का डिजाइन भी तैयार किया था। भूमि पूजन में देशभर के पवित्र तीर्थ स्थानों की मिट्टी और पवित्र नदियों का जल पहुंचाया जाएगा, जिसे लेकर राम नगरी अयोध्या से पदयात्रा की शुरुआत हो गई है।
यहां सप्तसागर होगा, जिसमें सीता वाटिका, हनुमान वाटिका, जटायु बाग, शबरी वन, जमन सदन, नल-नील टेक्निकल सेंटर, गुरु वशिष्ठ का ज्ञान केंद्र, लाइब्रेरी के रूप में रामायण सदन का निर्माण कराया जाएगा। इस मंदिर के निर्माण को लेकर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले सनातन धर्म अनुयायी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके लिए यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक स्थल बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक भी बनेगा। इसके निर्माण से यहां के लोगों को अपने धार्मिक मूल्यों को और अधिक मजबूती से संरक्षित करने का मौका मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...