(Ekhabri धर्म दर्शन)। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन महादेव की पूजा करने से घर-परिवार पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। इसके अलावा सोमवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। तो अगर आपकी जिंदगी में भी समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं।

– अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।
– अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।
– अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
– अगर आप अपना मनचाहा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार को आप स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाइए। वहां जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। फिर एक कच्चा, जटा वाला नारियल लेकर भगवान शिव को अर्पित करें और हाथ जोड़कर भगवान से अपनी मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
बैल को भगवान शिव का गण माना जाता है. सोमवार के दिन बैल को हरी घास खिलाने से जीवन के कष्ट कम होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
सोमवार के दिन दूध या चावल से स्नान करें। एक बाल्टी पानी में थोड़ा कच्चा दूध या चावल डालकर स्नान करें। यह चंद्रमा को शांत करता है और मन को ठंडक देता है।
सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. सफेद रंग भगवान शिव को प्रिय माना जाता है. इस दिन आप दूध, दही, सफेद वस्त्र, चीनी या चावल का दान कर सकते हैं.
सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है. इन वस्तुओं के दान से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है.
मंत्र जाप
पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का 108 बार जाप करें —
“ॐ नमः शिवाय”
“ॐ सों सोमाय नमः”
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
हर सोमवार को तांबे के लोटे में गंगाजल या शुद्ध जल, उसमें कच्चा दूध, शक्कर, सफेद चंदन, और बेलपत्र डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। और साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

क्या करें दान?
चंद्रमा शांति हेतु चावल और दूध का दान दें। शाम के समय गरीब या ब्राह्मण को चावल, दूध या सफेद वस्त्र दान करें। यह उपाय चंद्र दोष, मानसिक चिंता और अनिद्रा में लाभ देता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...