Google Analytics Meta Pixel योग से तनाव मुक्त जीवन और स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा: श्याम बिहारी जायसवाल - Ekhabri.com

योग से तनाव मुक्त जीवन और स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा: श्याम बिहारी जायसवाल

  • 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि उपज मंडी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, 500 से अधिक लोग हुए शामिल

 

  • विकासखण्ड मुख्यालयों और गांवों में भी मनाया गया योग दिवस

 

रायपुर, 21 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक स्कूली बच्चों सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

 

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से तनाव दूर होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और शांति का उत्कृष्ट माध्यम है। योग हमारी आत्मा, सोच और विचार को भी शुद्ध करता है। उन्होंने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम योग को बताया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ तन और उत्साहित मन के लिए योग को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। व्यक्ति को स्वयं योग करने के साथ ही अपने परिचितों को भी योग के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में योग को बढ़ावा देने के लिए हेल्थ वैलनेस सेंटर में योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

IMG 20240621 WA0020

सभी ने योगाभ्यास करने के बाद प्रतिदिन योग करने एवं इसे दिनचर्या में शामिल करने की शपथ भी ली। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव सनम जांगड़े, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चितावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा, वरिष्ठ नागरिक टेशू लाल धुरंधर, नरेश केसरवानी, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ती गौते सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Read Also  भारतीय कंपनियां 120 देशों को कोरोना दवा के साथ सिरिंज की कर रही आपूर्ति

 

विकासखण्ड मुख्यालयों और गावों में भी मनाया गया योग दिवस

 

जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, पर्यटन स्थलों एवं गांवों में भी बड़े जोर शोर से योग दिवस मनाया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह से ही निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *