-रायपुर रायपुर में यूथ कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 21 नवंबर को प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों के साथ दिल्ली से भी सियासी हस्तियां रायपुर आएंगी। प्रदेशभर से युवा रायपुर में जुटेंगे। इसे लेकर रायपुर के कांग्रेस दफ्तर में यूथ कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि राजधानी में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा – जिस प्रकार देश में हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, वैसा ही कार्यक्रम हम प्रदेश की हर विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर करने जा रहे हैं। राहुल गांधी अपनी यात्रा में सद्भावना एकता की बात करते हुए भारत को जोड़ रहे हैं। ऐसे ही संदेश लेकर यूथ कांग्रेस के युवा छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच जाएंगे।यूथ कांग्रेस की इस यात्रा का आगाज 21 नवंबर से होगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन होगा। इसमें 20 हजार से अधिक युवा प्रदेशभर से आएंगे। इस कार्यक्रम में युवा संकल्प लेंगे भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने का। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का।
ये होंगे मेहमान
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के प्रमुख नेता शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी मौजूद रहेंगे। देश कुछ प्रमुख वक्ताओं को भी कार्यक्रम में बुलाए जाने की चर्चा है। कुछ स्थानीय कलाकारों के साथ बैंड परफॉर्मेंस भी होगी।
गांव-गांव युवाओं को पहुंचाकर मिशन 2023 पर नजर
इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के नेता गांव-गांव हर विधानसभा इलाके में बाइक रैली करेंगे, वॉल राइटिंग करेंगे, लोगों के बीच सभाएं होंगी। पर्चे बांटे जांएगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मदद से अब कांग्रेस अपने मिशन 2023 यानी की विधानसभा चुनावों को साधने की कोशिश में पूरी ताकत झोंकने जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...