लुहांस्क प्रांत के आखिरी शहर लिसिचांस्क को बचाने के लिए जूझ रहे यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से ज्यादा दूर मार करने वाले हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह मांग जी 7 देशों के नेताओं से वीडियो लिंक के जरिये संवाद में की है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, कनाडा और इटली के नेता इन दिनों जर्मनी में वैश्विक हालात पर चर्चा कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने तल्ख स्वर में कहा, सहयोगी अगर वास्तव में सहयोग करना चाहते हैं तो वे जल्द प्रभावशाली मदद मुहैया कराएं। यूक्रेन की स्थितियों में पर्यवेक्षक बने रहने से काम नहीं चलेगा। यह स्थिति रूस को बार-बार हमला करने के लिए उकसाएगी।
जेलेंस्की ने अपने संबोधन में यूक्रेन से खाद्यान्न निर्यात सुनिश्चित कराने और रूस पर और ज्यादा प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया है कि वह जेलेंस्की की मांग को पूरा करेंगे। अमेरिका नार्वे में बना एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीदकर यूक्रेन को दे सकता है। वह आसानी से और जल्द यूक्रेन पहुंच सकता है। बाइडन ने यूक्रेन को अतिरिक्त टैैंक और तोपें देने का भी संकेत दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि जी 7 के नेता यूक्रेन के लिए आर्थिक, मानवीय, सैन्य और कूटनीतिक सहायता की वचनबद्धता की घोषण्ाा कर सकते हैं।
जी 7 देशों के नेताओं की यूरोप में उपस्थिति के मद्देनजर रूस ने यूक्रेन में हमले बढ़ा दिए हैं। रविवार को राजधानी कीव पर मिसाइलें दागने के साथ ही रूसी सेना ने लिसिचांस्क पर बड़े हमले किए।सीविरोडोनेस्क पर रूसी सेना पहले ही नियंत्रण स्थापित कर चुकी है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा है कि रूसी गोलाबारी और बमबारी से लिसिचांस्क को भारी नुकसान हो रहा है। नागरिकों की जान बचानी मुश्किल हो रही है। इसलिए नागरिकों को वहां से अविलंब निकाला जाना चाहिए। टेलीग्राम मैसेजिंग एप में किए पोस्ट में गैदाई ने लिसिचांस्क की स्थिति को बहुत खराब बताया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...