Google Analytics Meta Pixel जेलेंस्की ने मोदी से यूक्रेन में शांति के लिए मांगा सहयोग - Ekhabri.com

जेलेंस्की ने मोदी से यूक्रेन में शांति के लिए मांगा सहयोग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की और अपने देश में शांति स्थापित करने में सहयोग मांगा। जेलेंस्की ने जी 20 के अध्यक्ष के रूप में भारत के सफल होने की कामना भी की। वार्ता के बाद जेलेंस्की ने ट्वीट कर कहा- मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर जी 20 की अध्यक्षता की सफलता के लिए शुभकामना दी।

 

 

यूक्रेन में शांति स्थापित करने में भारत का सहयोग चाहता हूं और इसमें भारत की भूमिका का स्वागत करूंगा। मैंने यूक्रेन को दी गई मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में दिए सहयोग के लिए आभार जताया है। भारत की ओर से अभी इस सिलसिले में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

 

 

दस महीने से जारी यूक्रेन युद्ध के सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। मोदी ने हमेशा यूक्रेन में शांति की वकालत की है। संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने शांति के साथ होने की बात कही। चार अक्टूबर को जेलेंस्की से हुई टेलीफोन वार्ता में मोदी ने साफ कहा था कि विवाद का सैन्य समाधान नहीं हो सकता।

 

 

 

भारत यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करने को तैयार है। इससे पहले सितंबर में मोदी ने उज्बेकिस्तान में राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई आमने-सामने की बातचीत में कहा था- यह समय युद्ध का नहीं बल्कि बातचीत से विवाद निपटाने का है…। मोदी के इस कथन की अमेरिका सहित पूरे विश्व ने प्रशंसा की थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शांति वार्ता के लिए तैयार होने की बात कही है। बीते सप्ताह जेलेंस्की अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलकर आए हैं। उससे पहले बाइडन ने भी यूक्रेन में शांति स्थापित होने की आवश्यकता जताई थी।

Read Also  पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों की भारतीय बंदगाहों में ‘नो एंट्री’

 

 

 

जाहिर है कि यूक्रेन में युद्ध खत्म कराने के लिए पर्दे के पीछे प्रयास शुरू हो गए हैं और भारत इसमें सक्रिय भूमिका भी निभा रहा है। भारत की भूमिका इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के पुतिन ही नहीं बाइडन से भी बेहतर रिश्ते हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साफ कहा है कि वह किसी भी पक्ष के साथ नहीं बल्कि शांति के साथ है। अब यही बात भारत को महत्व दिला रही है। अ

 

 

मेरिका सहित सभी पश्चिमी देश लोकतांत्रिक देश भारत को मध्यस्थ बनाना चाहते हैं न कि साम्यवादी चीन को। वे शांति स्थापना के प्रयास में भारत पर भरोसा करते हुए दिखना चाहते हैं, न कि अमेरिका विरोधी चीन पर। ऐसे में बाइडन से मिलकर आए जेलेंस्की का मोदी को फोन करके शांति प्रयास में सहयोग मांगना खुद बड़ा संकेत दे रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत के बढ़ते कद और चीन पर भारी पड़ने का भी सुबूत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...