क्रिस्मस डे के त्योहार पर फूड डिलीवरी एप जोमैटो ने कुछ नया करते हुए अपने डिलीवरी राइडर्स को सैंटा क्लॉज की कॉस्ट्यूम पहनाई। यानी क्रिस्मस डे पर हर घर सैंटा क्लॉज गिफ्ट के तौर पर खाना देने पहुंचे। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिससे जाहिर हो गया कि कुछ लोगों को जोमैटो का यह आइडिया नागवार गुजरा है। इंदौर में डिलीवरी बॉय के सैंटा क्लॉज बनने पर उसे परेशान किया गया और कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया गया।
इंदौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैमरा के पीछे एक व्यक्ति जोमैटो डिलीवरा बॉय से सवाल कर रहा है कि उसने सैंटा क्लॉज के कपड़े क्यों पहने हैं? इस पर व्यक्ति जवाब देता है कि उसकी कंपनी ने राइडर्स को सैंटा क्लॉज की तरह तैयार होने को कहा था। इस पर उस शख्स ने सवाल किया कि जोमौटो वाले हिन्दू पर्व पर तैयार होने को क्यों नहीं कहते? दावा है कि सवाल पूछने वाला शख्स किसी हिन्दू संगठन ‘हिन्दू जागरण मंच’ का सदस्य है।
वीडियों में शख्स ये कहते सुनाई दे रहा है, “क्यों भइया? दीपावली पर राम का रूप धारण करते हुए डिलीवरी करने जाते हो? ऑर्डर करने वाले ज्यादातर लोग तो हिन्दू होते होंगे, क्योंकि और किसी की इतनी जनसंख्या तो है नहीं तो उनका ऑर्डर पहुंचाने के लिए कभी भगवा धारण किया है?” इतना कहते हुए हिन्दू जागरण मंच के उस सदस्य ने डिलीवरी बॉय से सैंटा क्लॉज के कपड़े उतार देने के लिए कहा और अपने सामने कॉस्ट्यूम उतरवा कर बैग में वापस रखवाई।
हिन्दू जागरण मंच के सदस्य ने डिलीवरी बॉय से पूछा कि हम सब हिन्दू हैं। ये कपड़े पहन कर क्या संदेश देना चाहते हो? टोपी उतारो, लाल शर्ट भी उतारो और नीचे का लोअर भी उतारो। डिलीवरी बॉय ने यह बताने की कोशिश की कि ऐसा करने पर जोमौटो उसकी आईडी ब्लॉक कर देगा और आगे काम नहीं करने देगा, लेकिन वीडियो बनाने वाले शख्स के कान में जू तक नहीं रेंगी।
इतना ही नहीं, हिन्दू संगठन से जुड़ा शख्स ये भी कहते दिख रहा है, “ये इस तरीके के लोग हैं जो हिन्दू त्योहारों पर इनकी बुद्धि मारी जाती है, लेकिन क्रिश्चियन और इस्लामिक त्योहारों पर इन्हें बहुत अच्छे संदेश देने होते हैं।” डिलीवरी बॉय अर्जुन की सैंटा क्लॉज कॉस्ट्यूम उतरवाने के बाद शख्स उससे धन्यवाद और ‘जय श्रीराम’ बोलता है और निकल जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...