भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले दो वर्षों में मिले उपहारों की आनलाइन नीलामी उनकी जन्मतिथि पर शुरू की। यह नीलामी सात अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान करीब 13 सौ उपहारों को नीलामी के लिए रखा गया है। साथ ही सभी उपहारों का बेस प्राइस भी तय किया गया। इस आनलाइन नीलामी में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान लोगों ने टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का सामान खरीदने में दिखाई है।
नीलामी शुरू होने के कुछ ही घंटे में टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली बाक्सर लवलीना बोरगोहाईं के बाक्सिंग ग्लव्स की बोली 1.92 करोड़ रुपये पहुंच गई। नीलामी में इसका बेस प्राइस 80 लाख रखा गया था। इसी तरह ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की बोली भी पहले ही दिन 1.50 करोड़ तक लग गई। नीलामी में भाले का बेस प्राइस एक करोड़ रखा गया है। नारंगी रंग के मोदी के एक सूती अंगवस्त्र की बोली भी एक करोड़ लगाई गई है। इसका बेस प्राइस सिर्फ 500 रुपये था।
नीलामी के लिए रखे गए उपहारों की बेस प्राइस अधिकतम एक करोड़ से दो सौ रुपये तक रखी गई है। इनमें सबसे छोटी कीमत के उपहारों में एक छोटे साइज का सजावटी हाथी है, जिसकी बेस प्राइस दो सौ रुपये है। प्रधानमंत्री खुद को मिले उपहारों की इससे पहले भी दो बार नीलामी कर चुके हैं। नीलामी से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन में इस्तेमाल की जाती है। स्मृति चिह्न, उपहारों, जैकेटों और उनके अन्य सामान को भी नीलामी में रखा गया है। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ने करीब 27 सौ उपहारों की नीलामी की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...