वायरस महामारी की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान सोमवार से कई राज्यों में शराब की बिक्री शुरू हो गई। शराब की दुकानें खुलते ही सड़कों पर भारी भीड़ उतर आई। कई राज्यों में शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। कर्नाटक में सिर्फ एक दिन में करीब 45 करोड़ रुपये की शराब बेची गई।
इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक में 52,841 रुपये का शराब का एक बिल वायरल हो रहा है। इस वायरल बिल ने खरीदार और विक्रेता दोनों को मुश्किल में डाल दिया है। बिल वायरल होने के बाद कर्नाटक एक्साइज डिपार्टमेंट ने वैध सीमा से अधिक शराब बेचने को लेकर बेंगलुरु में एक विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक्साइज डिपार्टमेंट के नियमों के मुताबिक, शराब रिटेल आउटलेट एक शख्स को प्रति दिन 2.6 लीटर से ज्यादा भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) या 18 लीटर से ज्यादा बीयर नहीं बेच सकते हैं। हालांकि दक्षिण बेंगलुरु के वैनिला स्प्रिट जोन विक्रेता ने एक ग्राहक को 135 लीटर शराब और 35 लीटर बीयर बेची गई।
खरीदार, जिसने सोशल मीडिया पर बिल पोस्ट किया है, उसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने खरीदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है क्योंकि नियम किसी भी व्यक्ति को 2.6 लीटर से अधिक किसी भी श्रेणी की शराब खरीदने से रोकता है।
जब अधिकारियों ने दुकानदार से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि शराब 8 लोगों ने एक साथ खरीदी थी, लेकिन भुगतान एक ही कार्ड से किया गया था। बेंगलुरु साउथ के एक्साइज डीसी ए गिरी ने कहा कि हम उसके दावे की जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही उसके खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 6, 2026 /
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...